बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा व्यापार मंडल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों के स्वजन से मिलकर सांत्वना दी। मृतक व्यापारियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा भी की। साथ ही सरकार से भी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:56 PM (IST)
बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा व्यापार मंडल
बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा व्यापार मंडल

शामली, जागरण टीम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना से जान गंवाने वाले व्यापारियों के स्वजन से मिलकर सांत्वना दी। मृतक व्यापारियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा भी की। साथ ही सरकार से भी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण से काफी व्यापारियों की मृत्यु हुई है। शामली बड़ी माता मंदिर रोड निवासी विकास बंसल की 22 दिन पूर्व कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई थी। दयानंदनगर निवासी दो भाइयों प्रीतमलाल तायल व मनीष तायल का भी निधन हुआ है। उक्त सभी के घर जाकर स्वजन को सांत्वना दी गई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

मृतक व्यापारियों के बच्चों की स्कूल फीस और किताबों का खर्च व्यापार मंडल उठाएगा। प्रीतमलाल तायल की फर्म जीएसटी में पंजीकृत थी, तो उनके स्वजन को सरकार से 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाएगा। अन्य व्यापारियों को राज्य आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, अनुज गोयल, महेश धीमान आदि शामिल रहे।

कोरोना महामारी में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, शामली :

मानव अधिकार संगठन शामली द्वारा कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रविवार को मानव अधिकार संगठन शामली के तत्वावधान में कोरोना महामारी के चलते लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मोमबत्ती जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष डा. राजेंद्र गोयल ने कहा कि यह बड़ी दुख:द घटना है।

कोरोना महामारी के चलते बहुत से लोग हमारे बीच से चले गए। इनमें से कुछ लोग समाजसेवा जैसे कार्य से जुड़े हुए थे। ऐसे लोगों के असमय चले जाने से समाज को भी बड़ी क्षति हुई है। इसकी भरपाई होना कठिन है। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति व उनके स्वजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर डा. अजय चौधरी, रवि संगल, खुशीराम अरोरा, आशीष संगल, अखिल गोयल आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी