मांगों लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी

शामली जेएनएन। ऊन शुगर मिल पर कांग्रेस का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। गन्ना भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसी 26 अक्टूबर से ऊन शुगर मिल गेट पर धरना दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:07 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:07 PM (IST)
मांगों लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी
मांगों लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी

शामली, जेएनएन। ऊन शुगर मिल पर कांग्रेस का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। गन्ना भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसी 26 अक्टूबर से ऊन शुगर मिल गेट पर धरना दे रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ऊन शुगर मिल पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। ऊन शुगर मिल द्वारा धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को छह दिन का गन्ना भुगतान कर दिया गया कितु कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इसे नाकाफी बताते हुए धरना जारी रखा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी सत्यम संयम सैनी ने कहा कि सरकार को किसान मजदूर की परवाह नहीं है। सरकार अपने तानाशाही रवैये से आये दिन अपने तुगलकी फरमान जारी कर रही है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। ऊपर से महंगाई की मार ने किसान-मजदूर वर्ग की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने मौजूदा सरकार पर किसानों के साथ विश्वास घात करने के आरोप लगाए। दीपक सैनी ने कहा कि योगी जी ने 14 दिन में गन्ना भुगतान कराने का वायदा किया था। युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) ने बताया कि तीन दिन हो गये किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन की आंख नहीं खुली है। सत्ता धारी नेताओं की सह पर किसानों की दुर्गति हो रही है। नये सत्र में पेराई कार्य चालू किया जा रहा है लेकिन मिल मालिक पिछले साल का बकाया देना नहीं चाहते। वरिष्ठ नेता तेजपाल गुर्जर ने भी स्थानीय प्रशासन पर तंज कसे। प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा, तेजपाल गुर्जर, पप्पू नायक, धर्मेंद्र कांबोज, पंडित सुभाष शर्मा मंगलोरा, सुरेश कुमार दथेडा, राजेन्द्र गोल्डी, रूपक मछरौली, धर्मपाल सिंह उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, राव मुस्तफा, बाबू कौरी, सुरेश कश्यप, पाल्ला कश्यप, राजबीर सिंह प्रियांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी