कोहरे ने रोकी रफ्तार, ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

ठंड अब रंग दिखाने लगी है। शनिवार की सुबह कोहरा था और सूर्यदेव के दर्शन दस बजे के बाद हुए। ठंड कंपकंपी छुड़ाने वाली थी तो लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह पैक नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 10:28 PM (IST)
कोहरे ने रोकी रफ्तार, ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी
कोहरे ने रोकी रफ्तार, ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

शामली, जेएनएन। ठंड अब रंग दिखाने लगी है। शनिवार की सुबह कोहरा था और सूर्यदेव के दर्शन दस बजे के बाद हुए। ठंड कंपकंपी छुड़ाने वाली थी तो लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह पैक नजर आए। दिन में धूप ने राहत दी, लेकिन सूरज ढलते ही फिर ठंड का खासा अहसास हुआ।

बुधवार शाम को मौसम ने करवट बदली थी और गुरुवार शाम तक लगातार रुक-रुककर बारिश हुई थी। ओलावृष्टि ने भी ठंड बढ़ा दी थी। शुक्रवार को ठंड थी, लेकिन कोहरा नहीं था। शनिवार की सुबह कोहरे की चादर थी और ²श्यता कम रही। इसके चलते चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा और इसमें भी उन्हें परेशानी हुई। बाइक सवार दस्ताने आदि पहने दिखाई दिए। सुबह करीब नौ बजे तक पूरा वातावरण कोहरे के आगोश में था। देहात के क्षेत्रों में तो कोहरा कुछ अधिक ही था। सुबह बच्चों को कोहरे के बीच ही स्कूल जाना पड़ा। साढ़े नौ बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ और सूर्यदेव के दर्शन दस बजे के बाद ही हुए। ऐसे में बाजारों में सुबह 11 बजे के बाद ही रौनक हुई। धूल खिलने पर ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन धूप से हटने के बाद ठंड का अहसास खूब हो रहा था। हल्की हवा भी चल रही थी। शाम के वक्त फिर ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों से पैक होकर घरों से बाहर निकले। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि शहर में दो रैन बसेरे चल रहे हैं। अलाव की व्यवस्था भी जल्द करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी