दो डिग्री पर पहुंचा पारा, ठिठुरन बढ़ी, कोहरे ने रोकी रफ्तार

जिले में पारा दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों के हाथ-पांव सुन्न हो रहे हैं। कोहरा भी परेशान कर रहा है। हालांकि दिनभर में धूप रहने से ठंड से कुछ राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 11:10 PM (IST)
दो डिग्री पर पहुंचा पारा, ठिठुरन बढ़ी, कोहरे ने रोकी रफ्तार
दो डिग्री पर पहुंचा पारा, ठिठुरन बढ़ी, कोहरे ने रोकी रफ्तार

शामली, जेएनएन। जिले में पारा दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों के हाथ-पांव सुन्न हो रहे हैं। कोहरा भी परेशान कर रहा है। हालांकि दिनभर में धूप रहने से ठंड से कुछ राहत मिली। शाम को फिर से सर्दी में इजाफा हो गया। लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे और सड़कों पर जल्द ही सन्नाटा हो गया।

ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दो दिन कोहरे से राहत मिली हुई थी, लेकिन रविवार सुबह कोहरा रहा और ऐसे में ²श्यता कम रही। हालांकि सुबह नौ बजे तक कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। रविवार को दफ्तर और कालेज आदि न जाने वालों को राहत रही। शामली शहर में साप्ताहिक बंदी का भी दिन था। ऐसे में लोग बिस्तर से भी देर ही उठे। बाजारों में दुकानें भी कम ही खुलीं, वो भी अन्य दिनों के मुकाबले देर से। लोग गुनगुनी धूप में बैठे रहे। अधिकतम तापमान बढ़ा है और 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप हल्की पड़ने लगी तो ठंड भी बढ़ गई।

---

पड़ रहा है पाला, फसलों को नुकसान

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि रात के समय पाला पड़ रहा है। पाले से आलू को सबसे अधिक नुकसान होता है। फसल के पौधे तो खराब होते ही हैं, साथ ही लेट ब्लाइट रोग लगने की आशंका अधिक होती है। टमाटर, गोभी, बैंगन, पालक, गाजर, मूली के फसल के पत्ते अधिक पाले के कारण खराब होना शुरू हो जाते हैं। बचाव के लिए रात के समय फसल की हल्की सिचाई करनी चाहिए। साथ ही सल्फर युक्त पोषक तत्वों का प्रयोग भी लाभकारी है।

chat bot
आपका साथी