शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, घरों में दुबके लोग

कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी रहने से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 10:10 PM (IST)
शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, घरों में दुबके लोग
शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, घरों में दुबके लोग

शामली, जेएनएन। कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी रहने से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। गुरुवार को नगर में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग हाथ तापते नजर आए। ठंड के कारण बाजारों में बहुत कम ग्राहक दिखे। शाम होते ही व्यस्त दिखने वाले मार्गो पर भी सन्नाटा छा गया।

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे शीत लहर का प्रकोप और अधिक बढ़ गया और लोगों की परेशानी बढ़ गई। का सामना करना पड़ रहा था। सर्दी के चलते शामली नगरपालिका द्वारा दिल्ली बस स्टैंड, फव्वारा चौक, विजय चौक, सुभाष चौक, अजुध्या चौक पर अलाव की व्यवस्था की गई। अन्य लोगों के साथ अनेक बाइक सवार भी अलाव स्थल पर रूके और हाथ तापकर आगे बढ़े। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे और जरूरी होने पर ही बाहर निकले। कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश होने से बच्चों को राहत रही। खेतों में जाने वाले किसानों को सर्दी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी हीटर का प्रयोग कर रहे थे। सुन्न कर देने वाली ठंड के चलते बाजारों में बहुत कम ग्राहक दिखे। शाम के वक्त ठंड में इजाफा होने से शहर के देर रात तक व्यस्त रहने वाले इलाकों हनुमान धाम, सुभाष चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक पर जल्द ही सन्नाटा पसर गया। शाम के समय कुछ लोग सूप, चाट और चाय की दुकानों पर जरूर दिखाई दिए।

chat bot
आपका साथी