मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के खातों में भेजे एक करोड़ 84 लाख

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों के खाते में धनराशि सामुदायिक निवेश निधि के रूप में हस्तांतरित की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:58 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के खातों में भेजे एक करोड़ 84 लाख
मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के खातों में भेजे एक करोड़ 84 लाख

शामली, जागरण टीम। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों के खाते में धनराशि सामुदायिक निवेश निधि के रूप में हस्तांतरित की। इसमें जनपद शामली में 180 स्वयं सहायता समूह के खाते में एक करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी सभागार में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संवाद सुना। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रही समूह की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ कार्य कर रही समूह की महिलाओं को और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। नारी स्वावलंबन होगा और समाज सशक्त बनेगा। डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास व जनपद से आई समूह की महिलाओं ने सीएम का संबोधन सुना। शैलेन व्यास ने बताया गया कि इससे पूर्व जनपद शामली में समूह को विभिन्न मदों में 58 करोड़ की धनराशि आजीविका इत्यादि कार्य के लिए निर्गत की जा चुकी है।

निर्माणाधीन हाईवे पर भरा पानी निकलवाया

संवाद सूत्र, कैराना : निर्माणाधीन नेशनल हाइवे पर भरे बारिश के पानी को कंपनी की ओर से पंपसेट लगवाकर निकलवाने का कार्य कराया जा रहा है। इससे जल्द ही निर्माण फिर से तेजी के साथ शुरू होगा।

गत दिनों हुई बारिश के कारण कैराना क्षेत्र से गुजरने वाले पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 709एडी के निर्माण का कार्य रुक गया था। शुक्रवार को निर्माण कंपनी के कर्मचारियों की ओर से झिझाना रोड के निकट निर्माणाधीन हाईवे पर पंपसेट लगवाया गया। वहां भरे बारिश के पानी को निकलवाया जा रहा है, जिससे कि कार्य पुन: तेजी के साथ शुरू किया जा सके। कुछ जगहों पर कार्य शुरू भी कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी