जिले के टापरों की पहली पसंद है सिविल सर्विस

जिले के टाप तीन में रहे छात्र-छात्राओं में ज्यादातर की इच्छा सिविल सर्विस में जाना है। जिले में दूसरे स्थान पर रहीं निहारिका वहीं तीसरे स्थान पर रहीं नंदिनी गर्ग भी सिविल सर्विस में जाना चाहती है। वहीं दूसरे स्थान पर रही बुलबुल विदेश में पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:02 AM (IST)
जिले के टापरों की पहली पसंद है सिविल सर्विस
जिले के टापरों की पहली पसंद है सिविल सर्विस

शामली, जागरण टीम।

जिले के टाप तीन में रहे छात्र-छात्राओं में ज्यादातर की इच्छा सिविल सर्विस में जाना है। जिले में दूसरे स्थान पर रहीं निहारिका, वहीं तीसरे स्थान पर रहीं नंदिनी गर्ग भी सिविल सर्विस में जाना चाहती है। वहीं, दूसरे स्थान पर रही बुलबुल विदेश में पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहती है।

शामली के नई मंडी निवासी निहारिका शर्मा ने 99.6 फीसद अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। उनके पिता सहदेव गौतम दिल्ली पुलिस में वरिष्ठ सिपाही हैं और माता संगीता शर्मा गृहणी हैं। निहारिका बतातीं हैं कि वह 12 वी की पढ़ाई पूरी करने के बाद एलएलबी करेंगे। उसके साथ आइएएस की तैयारी शुरू कर देंगी। उन्होंने बताया कि स्वजन की इच्छा है कि वह आइएएस बनकर देश की सेवा करे। वह अपने माता-पिता के इस सपने को जरूर पूरा करेगी।

वहीं, दूसरे स्थान पर ही रहीं सिल्वर बैल्स स्कूल की बुलबुल मलिक शामली के गांव काबडौत निवासी हैं। उनके पिता किसान है और निजी कंपनी में कार्य भी करते हैं। उनकी माता मीनू मलिक गृहणी है। वह रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करती थी। इंजीनियरिग की पढ़ाई करने के लिए वह इंटर के बाद विदेश से आगे की पढ़ाई करेगी। वहीं, तीसरे स्थान पर सिल्वर बैल्स स्कूल की नंदिनी गर्ग रही। नंदिनी गर्ग शामली के मोहल्ला कमला कालोनी निवासी है। उनके पिता रजत गर्ग बिजनिस मैन है और माता मनीता गर्ग गृहणी है। नंदिनी का सपना आइइएस बनने का है। वह आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उनके माता-पिता की भी यही इच्छा हैं। ---

chat bot
आपका साथी