कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड ने चलाया सघन चेकिग अभियान

शामली जेएनएन डॉग स्क्वायड की टीम ने सुरक्षा के ²ष्टिगत जनपद न्यायालय परिसर में सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर जांच करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:08 AM (IST)
कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड ने चलाया सघन चेकिग अभियान
कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड ने चलाया सघन चेकिग अभियान

शामली, जेएनएन: डॉग स्क्वायड की टीम ने सुरक्षा के ²ष्टिगत जनपद न्यायालय परिसर में सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर जांच करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की गई।

सोमवार को अवकाश के बाद कैराना स्थित जनपद न्यायालय सहित अन्य सभी न्यायालय खुल गए है। न्यायालय की सुरक्षा के ²ष्टिगत एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर डॉग स्क्वायड की टीम न्यायालय में पहुंची। टीम ने न्यायालय परिसर में सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर गहन जांच करते हुए न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। टीम ने फेस मास्क का उपयोग करने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान टीम ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की भी चेकिंग की।

chat bot
आपका साथी