चालान काट पढ़ाया लाकडाउन नियमों का पाठ

बुधवार को पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर वाहन चालकों को लाकडाउन के नियमों का पाठ पढ़ाया। उनके वाहनों के चालान भी काटे। उन्हें चेतावनी भी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:08 PM (IST)
चालान काट पढ़ाया  लाकडाउन नियमों का पाठ
चालान काट पढ़ाया लाकडाउन नियमों का पाठ

जेएनएन, शामली।

बुधवार को पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर वाहन चालकों को लाकडाउन के नियमों का पाठ पढ़ाया। उनके वाहनों के चालान भी काटे। उन्हें चेतावनी भी दी।

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन ने प्रदेशभर में लाकडाउन व्यवस्था लागू की है। सभी से अपने घरों में रहने की अपील की गई है। इसके बावजूद कुछ लोग बाजार में अनावश्यक आने-जाने से नहीं मान रहे है। युवक दोपहिया वाहनों पर इधर से उधर अकारण ही घूमते रहते हैं। बुधवार को पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सख्ती के साथ वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को जो भी वाहन सवार दिखाई दिया उसे रोक कर पूछताछ की गई। जिसने डाक्टर के पर्चे या मेडिकल स्टोर से लाई दवाई दिखाई तो पुलिस ने उसे जाने दिया। अन्यथा सभी वाहनों के चालान काटे।

कई युवकों को चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने युवकों को लाकडाउन के नियमों की जानकारी देते हुए उनके पालन करने पर बल दिया। कोतवाली शामली के एसएसआइ सत्य नारायण दहिया ने बताया कि लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने अपील कर कहा कि कोई भी व्यक्ति अकारण बाजार में न आए। अपने परिवार के पास सुरक्षित रहे। बुधवार को दो दर्जन वाहनों के चालान काटे गए हैं।

ईद को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

कैराना। ईद पर्व को लेकर नगर के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने गाइडलाइन का उल्लंघन किया।

डीएम जसजीत कौर ने कोरोना क‌र्फ्यू में बाजारों में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए फल, सब्जी, दूध, किराना व पेस्टीसाइड से जुड़ी दुकानों को खोलने की अनुमति दे रखी है। बुधवार को नगर के मुख्य चौक बाजार सहित अन्य बाजारों में ईद के पर्व को लेकर लोगों की भारी भीड़़ उमड़ गई। जहां लोग शारीरिक दूरी का पालन करते नजर नहीं आए। बाजारों में आए दिन उमड़ती भीड़ से संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।

चोरी-छिपे खुली दुकानें

नगर के मुख्य चौक बाजार सहित अन्य बाजारों में डीएम की पाबंदी के बावजूद भी बुधवार को कई जगहों पर चोरी-छिपे दुकानें खुली। जहां पर ग्राहकों को दुकान के अंदर ले जाने बाद शटर बंद करके सामान दिया गया। एकसाथ में कई-कई ग्राहकों को दुकानों के अंदर ले जाया गया। इन दुकानदारों के खिलाफ पुलिस भी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पा रही है।

chat bot
आपका साथी