कोविड अस्पताल के 105 बेड पर हुई सेंट्रल आक्सीजन आपूर्ति

कोविड लेवल-2 अस्पताल में आक्सीजन की सेंट्रल आपूर्ति वाले बेड की संख्या 105 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड बढ़ाए हैं। काम पूरा हो चुका है। हालांकि फिलहाल दो ही कोरोना संक्रमित भर्ती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 06:41 PM (IST)
कोविड अस्पताल के 105 बेड पर हुई सेंट्रल आक्सीजन आपूर्ति
कोविड अस्पताल के 105 बेड पर हुई सेंट्रल आक्सीजन आपूर्ति

जेएनएन, शामली। कोविड लेवल-2 अस्पताल में आक्सीजन की सेंट्रल आपूर्ति वाले बेड की संख्या 105 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड बढ़ाए हैं। काम पूरा हो चुका है। हालांकि फिलहाल दो ही कोरोना संक्रमित भर्ती हैं।

पिछले साल मार्च में कोरोना का प्रकोप शुरू हुआ था। तब झिझाना सीएचसी में कोविड लेवल-1 अस्पताल बनाया गया था। अगर किसी मरीज को थोड़ी दिक्कत भी होती थी तो मेडिकल कालेज सहारनपुर रेफर किया जाता। कोविड लेवल-2 अस्पताल सितंबर में शुरू हु़आ था। 75 बेड पर सेंट्रल आक्सीजन आपूर्ति शुरू से है। दूसरी लहर में सौ से अधिक तक मरीज भर्ती रहे। जून माह में जिला अस्पताल में आक्सीजन उत्पादन के दो प्लांट शुरू हो गए हैं। उक्त से आक्सीजन की सेंट्रल आपूर्ति ही होनी है। 200 बेड के इस अस्पताल में 30 और बेड पर आक्सीजन की सेंट्रल आपूर्ति की व्यवस्था कर ली गई है। पिछले कई दिनों से काम चल रहा था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सफल कुमार ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी की जा रही हैं। दोनों प्लांट 45-45 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन उत्पादन क्षमता के हैं। 105 बेड पर सीधे प्लांट से आक्सीजन आएगी और अन्य बेड पर सिलेंडरों से आपूर्ति होगी। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें 21 बेड हैं। साथ ही दस बेड पर वेंटीलेटर भी लगाए हैं। 45 चिकित्सकों व 45 स्टाफ नर्स को पीडियाट्रिक कोविड केयर का प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। पोस्ट कोविड वार्ड भी तैयार है, लेकिन कोई मरीज अभी तक भर्ती नहीं हुआ है।

-------

अंकुर त्यागी

chat bot
आपका साथी