भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर दीप जलाए

शामली जेएनएन। भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज शाखा जनपद एवं नगर शामली द्वारा वाल्मीकि समाज के विभिन्न मोहल्लों में दीपक मोमबत्तियां वितरित कर घर घर जलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि की कलम से प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:12 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर दीप जलाए
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर दीप जलाए

शामली, जेएनएन।

भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज शाखा जनपद एवं नगर शामली द्वारा वाल्मीकि समाज के विभिन्न मोहल्लों में दीपक, मोमबत्तियां वितरित कर घर घर जलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि की कलम से प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

शुक्रवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज जनपद शामली के जिला प्रभारी घनश्याम पारचा, जिलाध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गहलोत, महासचिव एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मायूस, जिला कोषाध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष बिड़ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन चंदेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के विभिन्न मोहल्लों में पहुंच कर धर्म प्रचार कर भगवान महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर भावाधस के द्वारा सभी मोहल्लों में दीपक एवं मोमबत्तियां वितरित कर सभी से अज्ञान, अशिक्षा का अंधकार दूर करने के लिए दीपक जलाने के साथ ही शिक्षा का प्रकाश करने पर बल दिया गया। भावाधस के आह्वान पर शहर के विभिन्न मोहल्लों ने समाज के लोगों ने अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों और दीपक से रोशन किया। शनिवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर के सभी वाल्मीकि मंदिरों में भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में हवन यज्ञ भंडारे का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील चंद्रा, देवेंद्र बिड़ला, जिला सचिव मनीष गहलोत, प्रचारक राकेश गहलोत, नगराध्यक्ष नीरज चंदेल, नगर सचिव प्रवेश पाहिवाल, कोषाध्यक्ष सुचित्र पाहिवाल, धर्मेंद्र झंझोट, सचिन तेश्वर, विपिन ऊंटवाल, अंकित लिढानिया, सोनू चावला, वासु भंवरा, आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी