जनपद में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

शामली जेएनएन। जनपदभर में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को इस मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों व शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। रैली भी निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:13 PM (IST)
जनपद में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
जनपद में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

शामली, जेएनएन।

जनपदभर में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। रैली भी निकाली।

मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के अनुसार अपने मौलिक दायित्वों का अनुसरण किए जाने के लिए शपथ दिलाई। कहा कि संवैधानिक आदशरें, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिसा से दूर रह कर बंधुता बढ़ाएंगे। इस अवसर पर विकास भवन के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

वीवी इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर, डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं पं. जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजबीर सिंह, प्रदीप आर्य, स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार,एनएसएस प्रभारी डा. अनुराग शर्मा, चीफ प्रोक्टर डा. मनोज शर्मा ने डा. राजेन्द्र प्रसाद,85 यूपी बटालियन एनसीसी के सीओ कर्नल विशाल बख्शी व व्यायाम शिक्षक अमरपाल ने संविधान पर प्रकाश डाला। संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई व रैली निकाली। मुंबई आतंकवादी हमले के शहीदों- नागरिकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में एनसीसी छात्र और छात्राओं की रैली व पद संचलन का आयोजन हुआ। अनिल कश्यप ने छात्र-छात्राओं को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। कालेज प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला निकाली गई रैली कालेज से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। एनसीसी हवलदार अजय कुमार सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया। मुख्य वक्ता बिजेन्द्र सिंह ने डा. भीमराव आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने छात्रों को संविधान में उल्लेखित नागरिकों के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद व कालेज स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी