सीडीओ ने सराहा प्रधान संगीता का प्रयास

शामली जेएनएन। अपने खर्च पर ग्रामीणों को शीतल और जल पिलाने के ग्राम प्रधान संगीता के प्रयास की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:04 PM (IST)
सीडीओ ने सराहा प्रधान संगीता का प्रयास
सीडीओ ने सराहा प्रधान संगीता का प्रयास

शामली, जेएनएन। अपने खर्च पर ग्रामीणों को शीतल और जल पिलाने के ग्राम प्रधान संगीता के प्रयास की सीडीओ ने खूब सराहना की और उनकी हौंसला अफजाई की। सीडीओ ने कहा कि इस तरह के काम से जनपद के दूसरे गांवों के प्रधान भी प्रेरित होंगे और सच्ची सेवा का सपना धरातल पर साकार होगा।

इस दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों से भी बात की। बता दें कि गांव गौसगढ़ की प्रधान संगीता ने प्रधान बनने के बाद अपने खर्च पर ग्रामीणों को शीतल और शुद्ध् जल पिलाने की शुरूआत की है। गांव में हर घर में हर रोज ठंडा पानी भेजा जा रहा है। इस मामले को शनिवार के अंक में दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को पढ़ने के बाद सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बीडीओ पंकज कुमार और पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी के साथ गांव प्रधान के घर पहुंचे और पानी के प्लांट का निरीक्षण किया। गांव प्रधान संगीता ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद सीडीओ ने प्रधान के प्रयासों की सराहना की और उन्हें विकास कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

...

समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने का आह्वान

शामली, जेएनएन। शामली के कांधला क्षेत्र के एलम में उपाध्याय नाथ समाज की एक मीटिग का आयोजन हुआ। जिसमें समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने, शिक्षा और रोजगार पर बल देने के साथ ही समाज के लोगों को जागृत करने पर मंथन किया गया। शनिवार को एलम निवासी राजेंद्र सिंह के निवास पर योगी उपाध्याय नाथ समाज की बैठक हुई। योगी आदित्यनाथ समाज के राष्ट्रीय संस्थापक बाबूराम के नेतृत्व में हुई सभा की अध्यक्षता मास्टर रामपाल ने की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र ने समाज में फैली बुराई व शिक्षा व रोजगार पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होना होगा। सर्वसम्मति से अखिल भारतीय योगी उपाध्याय नाथ समाज के नीरज उपाध्याय एलम को प्रदेश महामंत्री, शिव कुमार उपाध्याय को प्रदेश प्रभारी, सह मंत्री अमित कुमार को और मास्टर रामपाल को संरक्षक बनाया गया। सभी को अपने दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस दौरान चंद्रपाल, नितिन पुंडीर, कृष्ण पाल उपाध्याय, डा. वेदपाल उपाध्याय, राकेश फौजी राजेंद्र योगी, श्रीनिवास उपाध्याय श्याम सिंह योगी प्रसादी नाथ उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी