पौधे लगाने के साथ-साथ देखभाल बेहद जरूरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर रहता है लेकिन लगाए गए पौधों की देखभाल बेहद जरूरी है। हर साल बड़ी संख्या में पौधे देखभाल के अभाव में दम तोड़ देते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:59 AM (IST)
पौधे लगाने के साथ-साथ देखभाल बेहद जरूरी
पौधे लगाने के साथ-साथ देखभाल बेहद जरूरी

शामली, जेएनएन। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर रहता है, लेकिन लगाए गए पौधों की देखभाल बेहद जरूरी है। हर साल बड़ी संख्या में पौधे देखभाल के अभाव में दम तोड़ देते हैं। पर्यावरण के प्रति चितित लोगों का मानना है कि हमें पेड़-पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। अगर हम पांच पौधे लगाने जा रहे हैं तो भले ही दो लगा लें, लेकिन उनकी पूरी देखभाल की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं। हरियाली कम होने से ग्लोबल वार्मिग की समस्या बढ़ रही है। भूगर्भीय जल स्तर कम हो रहा है, हवा भी दूषित हो रही है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है। अपने भविष्य के बारे में कोई चिता नहीं है। पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन खतरे की घंटी है। जागरूकता के लिए काफी अभियान चलाए जाते रहे हैं और चल भी रहे हैं। जागरूकता बढ़ी भी है, लेकिन अधिक पौधे लगाने के स्थान पर ये जरूरी है कि हम जो भी पौधा लगाएं उसकी परवरिश करें।

-ओंकार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, आरके पीजी कॉलेज शामली सरकारी विभागों के साथ ही स्थानीय स्तर पर काम करने वाली एनजीओ और अन्य संगठनों को जागरूकता के लिए काम करना होगा। पौध तो खूब लगाए जाते हैं। सरकारी स्तर पर ही काफी पौधारोपण होता है। जरूरत है, उन्हें संरक्षित करने की। मेरा मानना है कि जब हम शहर-गांव में संरक्षक तैयार करेंगे तो निश्चित रूप से अच्छे परिणाम आएंगे। हमें पौधे लगाने से अधिक, लग चुके पौधों की देखभाल पर फोकस करना होगा।

-प्रोफेसर उमर सैफ, पर्यावरण प्रहरी शिक्षण संस्थान, ग्राम पंचायतों, गली-मोहल्लों, सरकारी विभागों में लगाए जाने वाले पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी लोगों को देनी चाहिए। हर स्तर पर एक कमेटी गठित की जाए और वह मॉनिटिरिग करे। साथ ही लोगों को जागरूक भी करे। सड़क किनारे, घर के बाहर पौधे लगाए जा सकते हैं। घर के गमलों में भी पौधे लगा सकते हैं। इसका भी फायदा ही है। घर की सुंदरता भी बढ़ेगी। जब हम तपती धूप से परेशान होते हैं तो छाया के लिए पेड़ की तलाश करते हैं। पेड़ न हमें सिर्फ छाया देता है, बल्कि फल, औषधि के साथ ही जीवन का आधार यानी ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।

-मनोज शर्मा, शिक्षक एवं पर्यावरण प्रहरी

chat bot
आपका साथी