सहारनपुर मार्ग पर सड़क हादसे में महिला की मौत

शामली-सहारनपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति व छह साल का भांजा घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:02 PM (IST)
सहारनपुर मार्ग पर सड़क हादसे में महिला की मौत
सहारनपुर मार्ग पर सड़क हादसे में महिला की मौत

शामली, जागरण टीम। शामली-सहारनपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति व छह साल का भांजा घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फुगाना निवासी आमिर अपने चाचा नसीम के साथ 26 जुलाई को बाइक पर शामली की ओर से थानाभवन की ओर जा रहा था। दूसरी बाइक पर आमिर का फूफा रहीसुदीन, बुआ बसीरन व छह साल के भांजे अब्दुल वारिस के साथ आगे आगे जा रहे थे। जब यह लोग सहारनपुर रोड पर अमृत अस्पताल के पास पहुंचे तभी तेज गति से आई एक कार ने रहीसुदीन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए।

टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में महिला को ज्यादा चोट आई। बाद में तीनों घायलों को उपचार के लिए शामली सीएचसी, बाद में मेरठ और दिल्ली ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहां महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना आदर्श मंडी प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि हादसे के बारे में आमिर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पता चला है कि कार चालक ने हादसे से पहले सहारनपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया था। कार की तलाश की जा रही है।

.....

महिला को हाथ लगाने पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

शामली, जागरण टीम।

शनिवार शाम महिला को हाथ लगाने पर एक युवक की जमकर पिटाई की गई। किसी ने मामले की वीडियो बना ली, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। आरोपित को पुलिस को सौंपा गया है। उसका पुलिस ने चालान कर दिया।

बताया गया कि महिला अपने पति के साथ बस में सवार होकर अजंता चौक पर पहुंची थी। बस से उतरने के समय अचानक एक कार व स्कूटी में साइड लग गई। तब वहां भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान हंगामा हो गया, इसी बीच एक युवक ने आगे निकलने के प्रयास में महिला को हाथ लगा दिया, जो महिला को नागवार गुजरा।

महिला व उसके पति ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। ऐसा होने पर भीड़ में मौजूद लोगों ने भी उसकी पिटाई की। पास में ड्यूटी पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे लेकर जाने लगे तब भी लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक को कोतवाली ले जाया गया। उसने अपना नाम सलमान निवासी शामली बताया। कोतवाली पुलिस को महिला के पति ने तहरीर दी। कोतवाली शामली पुलिस का कहना है कि आरोपित का चालान किया गया है। उधर, पिटाई के दौरान किसी ने वीडियो बना ली। उसे वायरल किया गया है। पुलिस ने वीडियो की जानकारी होने से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी