2022 में यूपी में बनेगी सपा की सरकार : गुर्जर

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अंकुश गुर्जर ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एकजुट होकर विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM (IST)
2022 में यूपी में बनेगी सपा की सरकार : गुर्जर
2022 में यूपी में बनेगी सपा की सरकार : गुर्जर

शामली, जागरण टीम। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अंकुश गुर्जर ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एकजुट होकर विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। आगामी 2022 में सपा की सरकार बनेगी।

रविवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष चौ. कलीम हसन के आवास पर आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अंकुश गुर्जर रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। साल-2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्य करें।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी विधायक नाहिद हसन के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की। अध्यक्षता मौ. यामीन व संचालन राशिद अली चौहान ने किया। इस अवसर पर गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिहं मलिक, विजय कौशिक, असलम प्रमुख, अब्बास प्रमुख, किरणपाल कश्यप, शेर सिंह राणा, विनोद चौहान, नसीम अहमद, वीर सिंह मलिक, सौरभ कुमार मौजूद रहे।

.....

दंत कुष्ठ व एलर्जी रोगियों की हुई जांच

शामली, जागरण टीम। रविवार को अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के तत्वावधान में दंत, चर्म, कुष्ठ व एलर्जी रोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैंकडों मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।

कैराना रोड पर स्थित डेंटल केयर एंड क्योर क्लीनिक पर निश्शुल्क दंत, चर्म, कुष्ठ एवं एलर्जी रोग के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन अरविद संगल व भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वंचितों की सेवा करने से मन को जो सुकून व शांति मिलती है। वह अद्भुत है, यह शांति किसी कार्य या स्थान पर नहीं मिलती। शिविर में दंत रोग के 184 तथा चर्म एवं कुष्ठ रोग के 186 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डा. रूचि गर्ग, डा. गौरव गोयल, सुनील गर्ग, संजय बंसल, पंकज गर्ग, अरिहंत जैन, अमित गर्ग, अविता गर्ग, अंकित गर्ग, पंकज गर्ग, अनुज संगल, शुभम गर्ग, विपिन मित्तल, निशांत गर्ग, शुभम गोयल, अमित मित्तल, अरिश जिदल, विपिन गर्ग आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी