किसानों के साथ खड़ी है बसपा : सुरेश कश्यप

शामली जेएनएन बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन सहारनपुर तिराहा स्थित एक फार्म हाउस पर मनाया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी और विधान परिषद में उपनेता सुरेश कश्यप ने कहा कि आज देश का किसान परेशान है। किसान आंदोलन को देखते हुए जन्मदिन पर न तो केक काटा गया और न ही मिठाई वितरित की गई। बसपा पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:29 PM (IST)
किसानों के साथ खड़ी है बसपा : सुरेश कश्यप
किसानों के साथ खड़ी है बसपा : सुरेश कश्यप

शामली, जेएनएन : बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन सहारनपुर तिराहा स्थित एक फार्म हाउस पर मनाया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी और विधान परिषद में उपनेता सुरेश कश्यप ने कहा कि आज देश का किसान परेशान है। किसान आंदोलन को देखते हुए जन्मदिन पर न तो केक काटा गया और न ही मिठाई वितरित की गई। बसपा पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। जन्मदिन पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दो हजार कंबल बांटे गए।

मुख्य अतिथि एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी मुंह बाएं खड़ी है। किसान और व्यापारी परेशान हैं। छोटे और लघु उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। एमएलसी सुरेश कश्यप मूल रूप से झिझाना क्षेत्र के अकड़ीपुर गांव के निवासी हैं, लेकिन काफी समय पहले गाजियाबाद में बस गए थे।

पंचायत चुनाव में लहराएगा बसपा का परचम: राकेश

जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि जनता बसपा के लिए मन बनाए बैठी है। पंचायत चुनावों में बसपा का परचम लहराएगा। पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए दिनरात जुटे हैं। मंडल कॉर्डिनेटर जगपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में लाभ वाले सरकारी उद्यम भी बेचे जा रहे हैं। शामली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वेदप्रकाश जाटव ने कहा कि कार्यकर्ता बसपा को गांव-गांव जाकर मजबूत कर रहे हैं। सभा को अरविद कुमार, सुनील जाटव, सुशील नहारिया, साजिद अली, चैनपाल भैंसवाल सभी मंडल कोर्डिनेटर ने संबोधित किया। इस दौरान नंदू प्रधान, हरपाल कश्यप, मारुख अहमद, श्रीपाल गोयल, राजकुमार, कृष्णपाल कुड़ाना, इलमचंद कश्यप, विजेंद्र हथछोया, संदीप सिंह, अंकुश राजपूत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी