ब्लाक प्रमुख ने भी खोला भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा

भाजपा में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले कैराना मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला था। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि अब कांधला ब्लाक प्रमुख भी इस मामले में कूद पड़े हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:52 PM (IST)
ब्लाक प्रमुख ने भी खोला भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा
ब्लाक प्रमुख ने भी खोला भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा

जागरण टीम, शामली। भाजपा में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले कैराना मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला था। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि अब कांधला ब्लाक प्रमुख भी इस मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैराना आगमन से पूर्व ही कैराना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफे दे दिए थे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष विभिन्न मोर्चो में बिना जांच-पड़ताल किए नए चेहरों को पद देने तथा पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। खास तौर पर कैराना के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं और खनन माफिया को पार्टी पदाधिकारी बना दिया गया है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। गुरुवार को ब्लाक प्रमुख डा. विनोद मलिक ने कैराना के पदाधिकारियों के द्वारा दिए गए सामूहिक रूप से इस्तीफे का समर्थन करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष भाई भतीजावाद व भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आरोप है कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी जिलाध्यक्ष ने ऐसे व्यक्ति को पार्टी का ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया था, जिसने कभी पार्टी के लिए काम ही नहीं किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पत्र भेजकर जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। हम अपने निर्णय पर कायम : शक्ति

कैराना मंडल के अध्यक्ष शक्ति सिघल का कहना है कि हम अपनी बात पर कायम हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हम सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह शामिल होंगे। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग लखनऊ जाकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी