प्रबुद्ध बोले-जनाक्रोश के जनादेश से हारी भाजपा

जागरण संवाददाता, शामली : भाजपा ने तीन राज्यों में सत्ता गंवा दी है। पांचों राज्यों में उसे हा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:57 PM (IST)
प्रबुद्ध बोले-जनाक्रोश के जनादेश से हारी भाजपा
प्रबुद्ध बोले-जनाक्रोश के जनादेश से हारी भाजपा

जागरण संवाददाता, शामली : भाजपा ने तीन राज्यों में सत्ता गंवा दी है। पांचों राज्यों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष में खुशी की लहर है। ये बात और है कि सपा, बसपा ने उक्त राज्यों में चुनाव अलग-अलग लड़ा। स्थानीय नेताओं ने इन चुनाव परिणामों के बहाने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और इसे भाजपा के पतन की शुरुआत बताया है। वहीं, चुनाव परिणामों से भगवा खेमे में मायूसी रही। मध्यप्रदेश में सरकार बनने की उम्मीद थी, लेकिन शाम होते-होते ये भी दम तोड़ गई। फेसबुक और वाट्सएप पर सबसे अधिक सक्रिय रहने वाले भाजपाई गायब नजर आए। वहीं, कांग्रेस, सपा और राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार करते हुए भाजपा पर तंज भी कसते रहे।

---------

पी-21

जनता ने विशेष रूप से किसानों एवं गरीबों ने मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में वोट दिया है। लोकसभा उपचुनावों में पहले ही जनता भाजपा को नकार चुकी है। मोदी एवं योगी सरकार के विरुद्ध युवाओं, किसानों, पिछड़ों एवं गरीबों में असंतोष है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है, क्योंकि सरकार ने आम जनता के लिए कुछ भी नहीं किया है।

-प्रोफेसर सुधीर पंवार, राष्ट्रीय प्रवक्ता, सपा पी: 22

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के परिणाम भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश का जनादेश है। अहम, अहंकार और सांप्रदायिकता फैलाने वालों की हार और धर्मनिरपेक्षता की जीत है। उनके गठबंधन के साथी एक-एक करके अलग हो रहे हैं। सांसद, मंत्री चुनाव न लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। 2019 में भाजपा का पतन निश्चित है। क्योंकि, भारतवावसी विकास चाहते हैं, जुमलेबाजी नहीं।

- अब्दुल वारिस राव, पूर्व विधायक

पी-20

जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, जनता ने उन्हें जवाब दिया है। भाजपा ने हमेशा से जनता को गुमराह किया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार से भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है। 2019 में कांग्रेस सरकार बनाएगी और अब पार्टी और मजबूत होगी। लोग समझ चुके हैं कि भाजपा सिर्फ चंद पूंजीपतियों का विकास करने में लगी है।

-ओमप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पी-23

जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान गई है। भाजपा का विकास से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा के पतन की शुरुआत तो उपचुनावों से ही हो गई थी, लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के परिणामों से साफ कर दिया है कि जनविरोधी सरकार का 2019 में जाना तय है। भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी समेत सभी वर्ग त्रस्त हैं।

- अशरफ अली, राष्ट्रीय महासचिव, रालोद

chat bot
आपका साथी