कार्यकर्ताओं को दी संगठन की कार्यपद्धति की जानकारी

भाजपा के कंडेला और झिझाना मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:07 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:07 AM (IST)
कार्यकर्ताओं को दी संगठन की कार्यपद्धति की जानकारी
कार्यकर्ताओं को दी संगठन की कार्यपद्धति की जानकारी

शामली, जेएनएन। भाजपा के कंडेला और झिझाना मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा परिवार के सदस्य हैं। अनुशासन के साथ संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता को करना चाहिए। अनुशासन का विशेष ध्यान रखें। संगठन की कार्यपद्धति और संरचना के बारे में भी बताया। विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के बारे में जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रामजीलाल कश्यप ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव, भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता अरविद संगल ने भी विचार रखे। इस दौरान कंडेला मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान, झिझाना मंडल अध्यक्ष रविद्र कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी