भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किसानों को बताई योजनाएं
भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाली और इसके बाद सभा हुई। इसमें किसानों के हित के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया गया।
शामली, जागरण टीम। भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाली और इसके बाद सभा हुई। इसमें किसानों के हित के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया गया।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित काबड़ौत पुल पर सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने संयुक्त रूप से ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ किया। यहां सिभालका, रेलपार बाईपास, धमानपुरा, एमएसके रोड, वीवी इंटर कालेज रोड होते हुए ट्रैक्टर रैली आरके पीजी कालेज में पहुंचकर संपन्न हुई। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि योगी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदेश का निर्माण हो सके।
विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि ट्रैक्टर रैली में भारी संख्या में किसानों ने भागीदारी की। क्योंकि किसानों के हित में केंद्र और प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित की हैं। साथ ही पारदर्शिता के साथ किसानों को लाभ मिल रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र तुगाना ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा नेता हरबीर मलिक, मृगांका सिंह, अनिल चौहान, रमेश गौड़ कश्यप, वरुण मलिक, सतपाल भूरा, डा. अनुराग शर्मा, पुनीत द्विवेदी, कपिल पंवार, संजीव कुमार, रूबी चौधरी आदि मौजूद रहे। संगठन में जिम्मेदारी और सत्ता में भागीदारी देंगे
शामली, जागरण टीम। कांधला के विकास खंड क्षेत्र के गांव किवाना में बहुजन उदय अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील कुमार ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह ने हर वर्ग को पार्टी में प्राथमिकता दी है। हाथरस कांड या लखीमपुर चौधरी जयंत सिंह ने हमेशा दलितों और किसानों की लड़ाई लड़ी है। आने वाला समय गठबंधन का है। पूर्व विधायक बलबीर मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करना है। इस दौरान डा. विक्रांत जावला, बिजेंद्र मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरपाल मलिक, जिला पंचायत सदस्य रंधावा मलिक, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष सतबीर पवार, योगेंद्र चेयरमैन, जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र खेड़ी, रामकुमार वर्मा ने विचार रखे। अध्यक्षता विजय सिंह व संचालन अरविद पवार ने किया।