भाजपा पदाधिकारियों ने विस चुनाव पर किया मंथन

जिला कार्यालय पर भाजपा की बैठक हुई और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही बूथों की समीक्षा भी हुई। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति को जोड़ने का काम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:29 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने विस चुनाव पर किया मंथन
भाजपा पदाधिकारियों ने विस चुनाव पर किया मंथन

जेएनएन, शामली। जिला कार्यालय पर भाजपा की बैठक हुई और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही बूथों की समीक्षा भी हुई। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति को जोड़ने का काम कर रही है। पदाधिकारी प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का काम करें। मंडल प्रभारी, मंडल पालक और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति हो चुकी है। जिले में 66 नए बूथ सृजित हुए हैं। सभी बूथ को मजबूत करना है। बैठक में हरवीर मलिक, राजेंद्र मादलपुर, दामोदर सैनी, डा. अनुराग शर्मा, आनंद पुंडीर, पुनीत द्विवेदी, चौधरी सतपाल, सुबोध भारतीय, नीरज मलिक, सुखचैन वालिया, अनुज राणा, रोहित विश्वकर्मा, शक्ति संगल, भूपेंद्र चौधरी, रविद्र कश्यप आदि मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुरेंद्र

क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन की ओर से शनिवार को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें मनोनयन पत्र भी दे दिया गया है। उनसे संगठन के हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई है। इस दौरान क्षेत्र के प्रधानों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

आशीर्वाद पथ जनसभा को रालोद नेताओं ने किया जनसंपर्क

आशीर्वाद पथ जनसभा को लेकर रालोद नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। शनिवार को कांधला क्षेत्र के गांव घसौली में बैठक आयोजित की गई और अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में आने का आह्वान किया।

आशीर्वाद पथ के तहत रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की 25 अक्टूबर को थानाभवन में जनसभा होगी। कार्यकर्ता प्रवीण सांगवान के आवास पर आयोजित बैठक में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी है। सबको मिलकर इस बार किसान हत्यारी सरकार को बदलना होगा। रालोद नेता डा. विक्रांत जावला ने कहा कि भाजपा सरकार सभी सरकारी उपक्रमों को बेचकर निजी हाथों में सौंप रही है। यह देश की जनता के साथ धोखा है। स्वतंत्रता से अब तक तमाम सरकारी उपक्रमों को बनाने का समय लगा, लेकिन भाजपा की इस सरकार ने इन्हें बेचने में कुछ साल ही लगाए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार रालोद की सरकार बनेगी और किसान, मजदूर, युवाओं का हित सुरक्षित होगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतबीर पंवार, वाजिद अली, रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, ओमपाल मुखिया, पुष्पेंद्र मान, हरेंद्र बालियान, दिग्विजय, गजेंद्र, अखिलेश, नितिन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी