कोरोना संक्रमण से भाजपा नेता अजय संगल का निधन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल का निधन हो गया है। चार दिन पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। कोविड प्रोटोकाल के तहत धीमानपुरा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:12 PM (IST)
कोरोना संक्रमण से भाजपा नेता अजय संगल का निधन
कोरोना संक्रमण से भाजपा नेता अजय संगल का निधन

शामली, जागरण टीम। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल का निधन हो गया है। चार दिन पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। कोविड प्रोटोकाल के तहत धीमानपुरा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। तमाम राजनीतिक, समाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

हल्का बुखार होने पर 18 अप्रैल को अजय संगल की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट आई थी। इसके बाद 19 अप्रैल को वह उपचार कराने के लिए नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। गुरुवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी और आक्सीजन स्तर काफी कम हो गया था। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। प्रधान प्रत्याशी के पति की बुखार से मौत

संवादसूत्र, थानाभवन : ग्राम जाफरपुर में प्रधान प्रत्याशी के पति की बुखार के चलते मौत हो गई।

थानाभवन के गांव जाफरपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। इस पद पर सतीश कुमार पुत्र रामस्वरूप की पत्नी पुष्पा देवी प्रत्याशी हैं। चुनाव के लिए लगातार प्रचार के चलते सतीश कुमार की तबीयत खराब हो रही थी। बुखार होने पर उन्हें स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया, जहां से कुछ दिन पूर्व पिलखनी ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके प्लेटलेट्स बहुत डाउन बताए गए हैं। कोविड अस्पताल पहुंचे युवक की मौत

शामली : शहर की एक कालोनी निवासी युवक की मौत हुई है। युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए निजी चिकित्सक ने कोविड अस्पताल रेफर किया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, युवक संक्रमित नहीं था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि गगन विहार निवासी 35 वर्षीय युवक का कैराना रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। चिकित्सक ने शुक्रवार सुबह सीटी स्कैन जांच के आधार पर युवक को कोविड अस्पताल रेफर किया था। कोरोना जांच नहीं कराई गई थी। कोविड अस्पताल युवक पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव स्वजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक कोरोना संक्रमित नहीं था, लेकिन स्वजनों को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए कहा गया था।

chat bot
आपका साथी