नील गाय से बाइक टकराई, चालक गंभीर घायल

शामली नगर क्षेत्र में नील गाय से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर सहारनपुर-शामली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ को गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:06 PM (IST)
नील गाय से बाइक टकराई,  चालक गंभीर घायल
नील गाय से बाइक टकराई, चालक गंभीर घायल

शामली, जेएनएन। शामली नगर क्षेत्र में नील गाय से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, सहारनपुर-शामली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ को गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

कांधला निवासी अर्जुन शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर कुडाना मार्ग से होते हुए शामली आ रहा है। जब वह कुड़ाना नदी के पास पहुंचा तो अचानक नील गाय बाइक के सामने आ गई और तब बाइक गाय से जा टकराई। इस हादसे में अर्जुन बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना पाकर डायल 112 ने घायल को शामली सीएचसी पहुंचाया। उधर, देर रात शामली-सहारनपुर मार्ग पर सिक्का में पेपर मिल के पास सड़क पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसी बीच गश्त करते हुए आदर्श मंडी थाने में तैनात दारोगा केपी सिंह उधर जा पहुंचे। उन्होंने घायल को देखकर उपचार के लिए शामली सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घायल के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वह अभी बेहोशी की हालत में था। लिंटर का ढुला गिरने से तीन घायल

शामली के थानाभवन के गांव मसावी में लिंटर डालते समय ढुला टूटने से 3 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया। थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी वसीम पुत्र अलीम ने बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।

शनिवार को मकान का लिंटर डाला जा रहा था। लिंटर डालने के लिए गांव के ही ठेकेदार को ठेका दिया था। आरोप है कि ठेकेदार ने मेटीरियल लोडर मशीन को गलत तरीके से लगा दिया। जब लिंटर डालने का कार्य चल रहा था तो अचानक लिंटर का ढुला टूट गया। जिससे लिंटर पर मौजूद जमील, पप्पू व आठ वर्षीय बालक छोटू घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से तीनों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी