भाकियू की कार्यकारिणी घोषित महापंचायत को लेकर मंथन

भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसके अलावा 12 दिसंबर को आहूत किसान महापंचायत के लिए पदाधिकारियों से ज्यादा भीड़ जुटाने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:34 PM (IST)
भाकियू की कार्यकारिणी घोषित महापंचायत को लेकर मंथन
भाकियू की कार्यकारिणी घोषित महापंचायत को लेकर मंथन

शामली, जेएनएन। भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नगर पालिका सभागार में बैठक हुई और इसमें 12 दिसंबर को कैराना में होने वाले किसान महापंचायत को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

कार्यकारिणी में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू बनत, उपाध्यक्ष सुशील सैनी, शांता प्रधान, राजेश प्रधान, संजीव राठी, मुन्ना सिंह, जिला महासचिव बिजेंद्र सैनी, नवाब सिंह विर्क, जिला सचिव दीपक शर्मा, लाखन सिंह, सद्दाम, जयबीर पंवार, आशीष चौधरी, सुरेश सैनी, मुनव्वर हसन, सचिन, सुनील कुमार, लताफत खां, जिला प्रवक्ता देवराज पहलवान, जिला मीडिया प्रभारी तालिब चौधरी, कोषाध्यक्ष अमरीश मलिक को बनाया गया है। तहसील अध्यक्ष शामली ब्रह्मपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष कैराना पुष्कर सैनी, ब्लाक अध्यक्ष ऊन अरविद खोडसमा, ब्लाक अध्यक्ष कैराना चौधरी गय्यूर हसन, ब्लाक अध्यक्ष कांधला पप्पू भारसी, ब्लाक अध्यक्ष शामली मनोज तोमर, ब्लाक अध्यक्ष थानाभवन ओमपाल सैनी को मनोनीत किया गया। शामली नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, कांधला नगर अध्यक्ष चौधरी इरफान, ऊन नगर अध्यक्ष सुमित देओल, बनत नगर अध्यक्ष एजाज खान, कैराना नगर अध्यक्ष नवाब अली को बनाया गया है। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य मैनपाल चौहान, देशपाल चेयरमैन, मांगेराम, शोकेंद्र चौधरी, जावेद तोमर बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 12 दिसंबर की किसान महापंचायत की तैयारी में जुटने की अपील की। मुख्य वक्ता भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत होंगे। गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और उनसे महापंचायत में पहुंचने का आह्वान करें। बैठक में अनवर हसन, मुनव्वर हसन, मुन्ना टिटौली, सुनील कुमार, अमरदीप लाटियान, सतपाल पहलवान, अनीस मंसूरी आदि मौजूद रहे।

व्यापारी अजेश मित्तल के

निधन पर जताया दुख

जागरण संवाददाता, शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित कार्यालय पर शोक सभा हुई। व्यापार मंडल चौसाना इकाई के नगर अध्यक्ष अजेश मित्तल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि अजेश मित्तल के जाने से बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। उन्होंने सदैव व्यापारियों की आवाज को बुलंद रखा और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, राजेश जैन, आशु पुरी, सुखपानल जांगिड़, महेश धीमान, अनुज गोयल, मनोज मित्तल, शिवांग गर्ग, वैभव गोयल, अमन गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी