बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू तोमर ने खोला मोर्चा

कैराना में भाकियू तोमर गुट ने भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जेई व अन्य कर्मियों पर लोगों को कार्यवाही का डर दिखाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस बाबत एक्सइएन को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:58 PM (IST)
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू तोमर ने खोला मोर्चा
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू तोमर ने खोला मोर्चा

जेएनएन, शामली। कैराना में भाकियू तोमर गुट ने भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जेई व अन्य कर्मियों पर लोगों को कार्यवाही का डर दिखाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस बाबत एक्सइएन को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा जिलाध्यक्ष वकील चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामली रोड पर स्थित बिजलीघर में पहुंचे। जहां उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी राम मेहर फौजी, जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र पंवार, मुजफ्फरनगर सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। विभाग में तैनात जेई राहुल कुमार लोगों को कार्यवाही का भय दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। आधी रात किसी भी व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर दी जाती है। बिना किसी बिजली चोरी के ही लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। उन्होंने जेई राहुल कुमार पर जमकर भड़ास निकाली तथा खरी-खोटी सुनाई। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में उत्पीड़न या अवैध वसूली के इरादे से कोई कार्यवाही करने के लिए टीम पहुंची, तो उनके साथ कोई घटना भी घटित हो सकती है और ऐसे में किसानों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने एसडीओ जीडी प्रजापति को भी धरने पर बैठा लिया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह अपनी समस्याओं का समाधान कराना जानते हैं। किसी भी किसान अथवा व्यक्ति का बेवजह उत्पीड़न किया गया तो कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। बाद में धरनास्थल पर पहुंचे एक्सइएन को उनकी ओर से ज्ञापन सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी