चौसाना-भड़ी भरतपुर मार्ग बदहाल, लोग परेशान

चौसाना से भड़ी-भरतपुर मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सड़क टूटी हुई है और जगह-जगह गड्ढे़ बने हुए हैं। वाहन चलाते समय यहां हादसे होने का डर सताता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM (IST)
चौसाना-भड़ी भरतपुर मार्ग बदहाल, लोग परेशान
चौसाना-भड़ी भरतपुर मार्ग बदहाल, लोग परेशान

शामली, जागरण टीम। चौसाना से भड़ी-भरतपुर मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सड़क टूटी हुई है और जगह-जगह गड्ढे़ बने हुए हैं। वाहन चलाते समय यहां हादसे होने का डर सताता है।

चौसाना से यमुना बांध पर जाने वाले मार्ग पर भड़ी भरतपुर गांव स्थित है। जिला पंचायत के अधीन इस मार्ग पर करीब बीस से पच्चीस वर्ष पूर्व खड़ंजा निर्माण हुआ था। उसके बाद से किसी ने इस मार्ग की सुध नही ली। मार्ग की हालत सुधारने के लिए कई बार ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव आने के दौरान नेता वोट मांगने के लिए आते हैं, लेकिन परंतु चौसाना-भड़ी मार्ग निर्माण पर चुप्पी साध लेते हैं। सड़क पर बने गड्ढ़ों के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। बरसात के दिनों में यहां कीचड़ व जलभराव हो जाता है। इस दौरान इस मार्ग से गुजरना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। बोले लोग

भड़ी गांव को जाने का यह मुख्य मार्ग है। मार्ग की बदहाली के चलते बहुत बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

- यूनुस निवासी भड़ी भरतपुर खराब सड़क के कारण गांव तक यातायात का भी कोई साधन नहीं है। ग्रामीणों को पैदल ही गांव तक जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो स्थिति बड़ी विकट हो जाती है।

- वाकत अली निवासी भड़ी भरतपुर

दुष्कर्म का आरोपित दबोचा

शामली : बाबरी पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

थाना प्रभारी नेमचंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात में एक युवक अपनी पड़ोसी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी को आरोपित युवक के घर से स्वजन लेकर आए थे। मामले में आरोपित युवक राहुल पुत्र फारूख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपित को फतेहपुर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका चालान कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी