बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

संविधान दिवस के मौके पर कालेज में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि संविधान बनाने में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं राक गोल्ड एकेडमी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:53 PM (IST)
बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

शामली, जागरण टीम। संविधान दिवस के मौके पर कालेज में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि संविधान बनाने में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं राक गोल्ड एकेडमी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा. सुधीर कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. छवि ने किया। प्राचार्य ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा में वर्तमान संविधान को विधिवत् अपनाया गया। यद्यपि यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। डा. प्रताप ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दौरान अन्य शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में डा. मंजू मगन, डा. नीना छोकर, डा. प्रताप कुमार, पूजा राय, ऋचा भारद्वाज, डा. अनुप्रीता, सावन संगल आदि मौजूद रहे। वहीं शहर के राक गोल्ड एकेडमी स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दीप्ति जैन ने बताया कि संविधान दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। छात्राओं को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

जागरण संवाददाता, शामली : छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को शहर के कैराना रोड स्थित हिदू महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य डा. मंजू गर्ग ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। इस दौरान आयोजित क्विज में छात्राओं ने भाग लिया। उसके बाद प्राचार्य ने सड़क सुरक्षा की सभी छात्राओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मोनिता गर्ग व कार्यक्रम का संचालन राजीव एवं योगेश ने किया।

chat bot
आपका साथी