शिविर लगाकर बनाए गए पात्रों के गोल्डन कार्ड

आयुष्मान योजना के तहत शहर के किरण नेत्रालय अस्पताल में गोल्डन कार्ड बनाने का शिविर आयोजित किया गया। काफी पात्रों ने यहां आकर कार्ड बनवाए। साथ ही उन्हें योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:32 PM (IST)
शिविर लगाकर बनाए गए पात्रों के गोल्डन कार्ड
शिविर लगाकर बनाए गए पात्रों के गोल्डन कार्ड

शामली, जागरण टीम। आयुष्मान योजना के तहत शहर के किरण नेत्रालय अस्पताल में गोल्डन कार्ड बनाने का शिविर आयोजित किया गया। काफी पात्रों ने यहां आकर कार्ड बनवाए। साथ ही उन्हें योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी गई।

आयुष्मान योजना में पैनल में शामिल अस्पतालों में पांच लाख रुपये का खर्च प्रति पात्र परिवार प्रतिवर्ष निश्शुल्क है। किरण नेत्रालय पैनल में शामिल है। हरेक शुक्रवार को पात्रों के लिए ओपीडी भी निश्शुल्क है। दिल्ली और चंडीगढ़ से वरिष्ठ चिकित्सक आकर आंखों की जांच करते हैं। बुधवार को गोल्डन कार्ड शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रतीक गर्ग और सभासद पति रोबिन गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। अस्पताल के प्रबंधक सुजीत चौहान ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

यमुना नदी हुई सामान्य, किसानों को राहत

संवाद सूत्र, कैराना : गत दिनों यमुना नदी में अधिकतम 1.59 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था, जिसके बाद कैराना में यमुना नदी उफन गयी थी। अब धीरे-धीरे यमुना नदी सामान्य हो गई है।

मंगलवार को यमुना नदी का बहाव 229.50 मीटर पर था, जबकि बुधवार को जलस्तर गिरावट आने पर 229.40 मीटर पर आ गया। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में 11042 क्यूसेक व शाम पांच बजे 7304 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। उधर, यमुना नदी के सामान्य होने के चलते तटवर्ती बाशिदों व किसानों ने राहत ली।

दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण

संवाद सूत्र, ऊन : जनचेतना दिव्यांग समिति द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन दिव्यांगों को ट्राई साईकिल ,व्हील चेयर,बैशाखिया, कान की मशीन उपकरण वितरण किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मणि अरोड़ा, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। समिति का यह 52वां कार्यक्रम था।

chat bot
आपका साथी