सेना का जवान हादसे में घायल

शामली जेएनएन। सेना का जवान हादसे में घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेरठ उपचार दिलाय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:37 PM (IST)
सेना का जवान हादसे में घायल
सेना का जवान हादसे में घायल

शामली, जेएनएन।

सेना का जवान हादसे में घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेरठ उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थाना आदर्श मंडी पुलिस को भैंसवाल निवासी विपिन ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा रोहित सेना में है। वह पिछले दिनों एक माह के अवकाश पर आया था। 23 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव से शामली आ रहा था। जब वह भैंसवाल रोड पर आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने सामने से रोहित की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहित गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया गया कि राहगीरों से सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची थी और तब घायल को शामली सीएचसी पहुंचाया गया। स्वजनों को भी जानकारी दी गई थी। तब स्वजन भी मौके पर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार देने के बाद डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल को मेरठ सेना के अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रहस्यमय हालातों में किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज

शामली: थाना आदर्श मंडी क्षेत्र से एक किशोरी रहस्यमय हालातों में लापता हो गई। स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 24 फरवरी को खेत में पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। दोपहर बाद तक भी वह वापस नहीं लौट आई तब चितित स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को तहरीर दी। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी