मार्निंग वाक पर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस तैनात की

शामली जेएनएन कस्बे और क्षेत्र में सुबह को मार्निंग वाक पर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल सहित चार अन्य पुलिस की गाड़ियों को लगाया गया है। जिससे महिलाएं सुरक्षित रह कर मार्निंग वाक कर सके।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:45 PM (IST)
मार्निंग वाक पर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस तैनात की
मार्निंग वाक पर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस तैनात की

शामली, जेएनएन :

कस्बे और क्षेत्र में सुबह को मार्निंग वाक पर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल सहित चार अन्य पुलिस की गाड़ियों को लगाया गया है। जिससे महिलाएं सुरक्षित रह कर मार्निंग वाक कर सके।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क, वूमेन पावर लाइन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, महिला हेल्प लाइन सहित मनचलों और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो दल बना रखा है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कस्बे और क्षेत्र के गांवों में मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुबह में एंटी रोमियो दल के साथ हीं थाना मोबाइल व डायल 112 की तीन गाड़ियों को मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। एंटी रोमियो दल सहित चारों गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मी सुबह के चार बजे से लेकर मार्निंग वाक करने वाली महिलाओं की सुरक्षा में सुबह सात बजे तक तैनात रहेंगे। जिससे मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाएं बिना किसी झिझक व डरे मार्निंग वाक कर सके। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा में एंटी रोमियो दल सहित चार अन्य गाड़ियों को लगाया गया है। जिससे महिलाएं बिना डरे मार्निंग वाक कर सके।

chat bot
आपका साथी