आस्था का प्रमुख केंद्र है प्राचीन देवी मंदिर

जेएनएन शामली। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में स्थित दुर्गा देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:23 PM (IST)
आस्था का प्रमुख केंद्र है प्राचीन देवी मंदिर
आस्था का प्रमुख केंद्र है प्राचीन देवी मंदिर

जेएनएन, शामली। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में स्थित दुर्गा देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। करीब 150 वर्ष पुराने इस मंदिर में दूर-दराज से भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दुर्गा चतुर्दशी पर मेले का आयोजन भी होता है।

पंडित राम मोहन शर्मा ने बताया कि मंदिर में मां शाकंभरी , भीमा शताक्षी, बाला सुंदरी, भरवारी की मूर्ति स्थापित है। साथ ही खाटू श्याम, शिव परिवार, विष्णु-लक्ष्मी, हनुमान, मां काली, भूरा देव आदि की भी मूर्ति हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने वालों की मां हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। मंदिर का सुंदरीकरण श्रद्धालुओं के सहयोग से कराया गया था। करीब 50 वर्ष से मंदिर की कमेटी भी बनी हुई है।

कोविड-19 गाइडलाइन के पालन में न बरतें लापरवाही

जेएनएन, शामली : कोविड-19 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोविड चैन को तोड़ना जरूरी हो गया। जिला प्रशासन लगातार कोविड गाडलाइन का पालन करने पर जोर दे रहा है। बाजारों में भीड़ बढ़ने व शारीरिक दूरी मास्क के प्रयोग में हीला हवाली पर एडीएम अरविद कुमार सिंह ने कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य पालन कराने व नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

गुरुवार को अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए गंभीरता के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों के अंदर रहे बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें और बाजारों में भीड़भाड़ न लगाएं। शासन और प्रशासन के दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का 100 फीसद पालन करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग करें और कोरोनो से खुद व परिवार को बचाए। कोविड-19 से सतर्कता व बचाव रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि वह शारीरिक दूरी व मास्क लगाए। किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर नंबर-01398- 270203 पर अपनी शिकायत दर्ज का सकते हैं। प्रत्येक शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी