छह पटाखा फैक्ट्रियों के लाइसेंस निरस्त

दीपावली पर्व से पहले प्रदेशभर में कई जगह अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में आग लगने व विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल भी हुए। सरकारी आंकड़ेबाजी और दावे पर विश्वास करे तो जनपद में कहीं पर भी अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन नहीं हो रहा है और न ही लाइसेंसशुदा फैक्ट्री में नियम से ज्यादा भंडारण किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM (IST)
छह पटाखा फैक्ट्रियों के लाइसेंस निरस्त
छह पटाखा फैक्ट्रियों के लाइसेंस निरस्त

शामली, जागरण टीम। दीपावली पर्व से पहले प्रदेशभर में कई जगह अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में आग लगने व विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल भी हुए। सरकारी आंकड़ेबाजी और दावे पर विश्वास करे तो जनपद में कहीं पर भी अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन नहीं हो रहा है और न ही लाइसेंसशुदा फैक्ट्री में नियम से ज्यादा भंडारण किया गया है। सभी जगह नियमों-मानकों का पालन किया जा रहा है। लापरवाही नहीं बरती गई है। यह दावा किसी के भी गले से नीचे उतरता दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि शामली जनपद एनसीआर क्षेत्र में पटाखा बनाने का बड़ा क्षेत्र है। यहां 22 फैक्ट्री है। एक दो जगह खामी पकड़ी गई तो जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। इसके बाद दमकल, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी जागे हैं तो एकाएक कई फैक्ट्री के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। प्रदेश में इस वर्ष हुए हादसे

- एक अप्रैल को मुरादाबाद में अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री में चिगारी से आग लग जाने पर छह लोग घायल हुए।

- आठ अप्रैल को बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से पांच की मौत, चार घायल हो गए।

- 16 अप्रैल को प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार लोग घायल हुए।

- 20 मई को एटा में पटाखा बनाने की फैक्ट्री में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया।

- एक अक्टूबर को शामली के कैराना क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

-

पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई

- कैराना-कांधला क्षेत्र में छह फैक्ट्री में से तीन के लाइसेंस निरस्त।

- थानाभवन में 11 में से तीन लाइसेंस निरस्त।

- गढ़ी पुख्ता में नौ में से तीन में स्थान परिवर्तन के कारण पटाखा निर्माण बंद।

- नौ फैक्ट्रियों को नोटिस भेजा गया।

--

ऐसे हुआ था भंडाफोड़

शामली जनपद क्षेत्र में काफी पटाखा फैक्ट्री हैं। ऐसा भी नहीं हो सकता कि वैध की आड़ में अवैध रूप से पटाखा न बनाए जा रहे हों। इसका भंडाफोड़ तब हुआ जब कैराना में बाइपास के निकट अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ और उसमें चार लोगों की मौत हो गई। गांव मवी में भी अवैध पटाखा भंडारण मिलने पर कैराना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन्होंने कहा-

अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ने, नियमों-मानकों का पालन कराने के लिए डीएम के आदेश पर टीम का गठित की है, जिसमें वह और एसडीएम, सीओ शामिल हैं। टीम के अधिकारी लगातार चेकिग कर रहे हैं। छह लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। नौ लाइसेंसधारियों को नोटिस भेजा गया है।

-दीपक शर्मा, मुख्य दमकल अधिकारी।

chat bot
आपका साथी