अवैध रूप से चल रहीं आरा मशीनों पर कार्रवाई जल्द

संवाद सूत्र, कैराना : नगर में बिना लाइसेंस अवैध आरा मशीनें बेखौफ संचालित हो रही हैं। बता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:37 PM (IST)
अवैध रूप से चल रहीं आरा मशीनों पर कार्रवाई जल्द
अवैध रूप से चल रहीं आरा मशीनों पर कार्रवाई जल्द

संवाद सूत्र, कैराना : नगर में बिना लाइसेंस अवैध आरा मशीनें बेखौफ संचालित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां प्रतिबंधित वृक्षों पर जमकर आरा चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने बैठे हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कैराना नगर क्षेत्र में किसी भी आरा मशीन का कोई रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं है और न ही किसी आरा मशीन का संचालन हो रहा है। विभाग के अधिकारियों के दावों में कितनी सत्यता है। इसकी पोल नगर में चल रही अवैध आरा मशीन खोल रही हैं। क्षेत्र में करीब आधा दर्जन अवैध आरा मशीनों का संचालन विभाग से साठगांठ कर किया जा रहा है। मामले में उपजिलाधिकारी कैराना डा. अमित पाल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मशीनों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी