देवर व ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप

थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर व देवर पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:10 PM (IST)
देवर व ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप
देवर व ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप

शामली, जागरण टीम। थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर व देवर पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

महिला की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी कोई संतान पैदा नहीं होने के चलते उसका पति उसका मानसिक उत्पीड़न करता था। उसको बच्चों के लिए दूसरी शादी करने देने के लिए उस पर दबाब बनाता था। उसके झांसे में आकर महिला ने शादी की अनुमति दे दी थी। पति की दूसरी शादी के बाद से उसका ससुर व देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहे थे।

सोमवार को उसने सारा घटनाक्रम अपने पति को बताया तो पति गुस्से से आग बबूला हो गया। उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने फोन के माध्यम से पूरे मामले की सूचना अपने स्वजन को दी। स्वजन महिला को उसकी ससुराल से लेकर थानाभवन थाने पहुंचे। आरोपित लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रभाकर केंतूरा ने बताया कि तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दो बाइक टकराई, एक युवक घायल

संवाद सूत्र, कांधला : कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी अर्जुन मंगलवार को कस्बे से अपने गांव लौट रहा था। बुढ़ाना रोड पर गांव आट्टा के पास बुढ़ाना की ओर से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरा युवक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर घायल के स्वजन भी अस्पताल में पहुंच गए। डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी