बच्चे की मौत, ग्रामीण पर तंत्र क्रिया करने का आरोप

क्षेत्र के गांव मानकपुर में एक बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:31 PM (IST)
बच्चे की मौत, ग्रामीण पर  तंत्र क्रिया करने का आरोप
बच्चे की मौत, ग्रामीण पर तंत्र क्रिया करने का आरोप

शामली, जागरण टीम। क्षेत्र के गांव मानकपुर में एक बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

रामकुमार का साढ़े चार वर्षीय पुत्र लविश चार दिन से बीमार था। काफी उपचार के बाद भी आराम नहीं मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे के चाचा जय कुमार ने गांव के ही विकास पुत्र पाल्ला राम पर बच्चे के ऊपर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए शनिवार की रात पुलिस को तहरीर दी। बताया कि विकास ने ग्रामीणों के समक्ष बच्चे पर तांत्रिक क्रिया करने की बात कबूल की है। उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा हे। थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, लाखों की नकदी-जेवर चोरी का आरोप

शामली, जागरण टीम। कांधला कस्बे के गंगेरु मार्ग पर एक मकान में आधा दर्जन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए घर में रखे लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कस्बे के गंगेरू मार्ग पर कई माह पूर्व हाजी एहसान पक्ष व रियासत पक्ष में मारपीट हो गई थी। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों ओर से आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को जेल भेज दिया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते रियासत पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हाजी एहसान के मकान में घुसकर महिला नरगिस पत्नी गुलनवाज, सलमा पत्नी गुलबहार फराना पत्नी गुलफाम, गुलजहां पत्नी नईम व आयशा पुत्री एहसान के साथ लाठी-डंडे व सरियों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपित घर में रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी सहित छह तौला सोना और आधा किलो चांदी चोरी कर लिए। पुलिस ने घायल महिलाओं को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला सितारा ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। चोरी जैसी कोई भी घटना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी