प्रेम प्रसंग में पति संग जाने से महिला ने किया इंकार

शामली के कांधला में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता कई माह पूर्व अपने पति व बच्चों को छोड़कर प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ चल गई थी। कई माह बीत जाने के बाद महिला मायके पक्ष के दबाव में फिर से पति के घर लौट आई। कुछ दिनों के बाद पति व पत्नी के बीच प्रेमी को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। बीते गुरुवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:41 PM (IST)
प्रेम प्रसंग में पति संग जाने से महिला ने किया इंकार
प्रेम प्रसंग में पति संग जाने से महिला ने किया इंकार

शामली, जागरण टीम। शामली के कांधला में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता कई माह पूर्व अपने पति व बच्चों को छोड़कर प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ चल गई थी। कई माह बीत जाने के बाद महिला मायके पक्ष के दबाव में फिर से पति के घर लौट आई। कुछ दिनों के बाद पति व पत्नी के बीच प्रेमी को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। बीते गुरुवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई।

गुस्साई महिला आरोपित पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई। पति भी अपने स्वजन को लेकर थाने पहुंच गया। महिला ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पति को छोड़कर प्रेमी संग जाने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने पति के साथ जाने से मना करा दिया। जिसके चलते पति अपनी पत्नी को छोड़कर बच्चों के साथ गांव वापस लौट गया। पुलिस की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग विवाहिता को समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। उक्त मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

...

दहेज न मिलने पर तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाया

शामली, जागरण टीम। शामली के कांधला में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक महिला ने पति पर तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

बागपत के गांव दोघट निवासी इमरान पुत्र बिलाल ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि एक साल पूर्व उसकी बहन अफरोज की शादी गांव नाला निवासी गुफरान के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक चलता रहा। उसके बाद उसकी बहन के ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि शादी के समय उसकी बहन के ससुरालियों ने दहेज का सामान न लेकर दहेज में पांच लाख रुपए लिए थे। गुरुवार की देर रात जीजा इमरान ने फोन पर जानकारी देकर बताया कि उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। सूचना पर शुक्रवार को इमरान अपने स्वजन संग थाने पहुंचा। उसने अपने जीजा सहित अन्य स्वजन के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। स्वजन पीडित महिला को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी