जनसंख्या समाधान यात्रा का किया भव्य स्वागत

जनपद शामली की सीमा जंदेड़ी फाटक पर जनसंख्या समाधान यात्रा का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:50 PM (IST)
जनसंख्या समाधान यात्रा का किया भव्य स्वागत
जनसंख्या समाधान यात्रा का किया भव्य स्वागत

शामली, जेएनएन। जनपद शामली की सीमा जंदेड़ी फाटक पर जनसंख्या समाधान यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विचारों के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के बारे में लोगों को जानकारी दी।

रेलवे फाटक से निकट आरंभ होने वाली सीमा पर जनसंख्या समाधान यात्रा का सोमवार को सुबह में पहुंचने पर राष्ट्रीय संयोजिका रूबी चौधरी, सह संयोजिका ममता के नेतृत्व में स्वागत किया गया । यहां पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जहां पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया गया है। वक्त की मांग है कि देश में जाति, धर्म व भाषाई बंधनों से ऊपर उठकर जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो। कानून में प्रावधान किया जाए कि तीसरी संतान उत्पन्न करने वाले दंपती को मिलने वाली सभी प्रकार की सरकारी सहायता समाप्त कर उनका मताधिकार समाप्त कर दिया जाए। चौथी संतान पैदा होने पर अपराधिक कृत्य मानते दस वर्ष की दंपती को सजा का प्रावधान किया जाए। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के 66 जिलों में जनसंख्या समाधान यात्रा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मुख्य संरक्षक डाक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर को यात्रा प्रयागराज पहुंचेगी। जहां पर शाम के समय दीपमाला कार्यक्रम होगा। उसी दिन सभी प्रदेश वासी अपने घरों पर पांच दीपक जलाकर ताली, थाली, कटोरी, चम्मच बजाकर इस कानून बनाने के समाधान को लेकर प्रार्थना करेंगे। यात्रा का शुभारंभ चार दिसंबर से हो गया है। शामली से होते हुए बड़ौत, बागपत, नोएडा के बाद मंगलवार में यात्रा हापुड़ पहुंचेगी। समाधान यात्रा का भाजपा नेता जनेश्वर सैनी के हाईवे स्थित प्रतिष्ठान पर भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह, बबली कश्यप, नरेश शर्मा, चक्रेश राणा अन्य ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी