68 केंद्रों पर 6978 लोगों को लगा टीका

जिले में 68 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ और 6978 लोगों को टीका लगा है। लक्ष्य के सापेक्ष 44.73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न माध्यमों से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 08:30 PM (IST)
68 केंद्रों पर 6978 लोगों को लगा टीका
68 केंद्रों पर 6978 लोगों को लगा टीका

शामली, टीम जागरण। जिले में 68 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ और 6978 लोगों को टीका लगा है। लक्ष्य के सापेक्ष 44.73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न माध्यमों से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 15600 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। इसके सापेक्ष 2611 को पहली और 4367 को दूसरी डोज लगी। शासन के निर्देश पर लगातार मेगा कैंप हो रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि अब 626622 लोगों को पहली और 247767 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। कुल 874409 डोज लगी हैं। शनिवार के लिए 50 केंद्र प्रस्तावित हैं और दस हजार को टीका लगाने का लक्ष्य है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने ली पन्ना प्रमुख बनाने की जानकारी

विस चुनाव-20222 के मद्देनजर भाजपा पार्टी संगठन ने मशक्कत तेज कर दी है। इसके तहत कार्यकर्ता निरंतर पार्टी गतिविधियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे है। इसके तहत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड ने भाजपा नगर मंडल की बैठक कर विभिन्न दिशा निर्देश जारी करते हुए पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के मंडल प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने शामली के शक्ति केंद्र अटल बिहारी वाजपेयी-11 में शक्ति केंद्र के संयोजक राकेश कुमार जांगिड़ के आवास पर प्रवास किया। यहां उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक से सभी पन्ना प्रमुख व मोबाइल ग्रुप बनने के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही आगे होने वाले पार्टी के आगामी कार्य को पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर पात्रों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर नगर महामंत्री मनीष भटनागर, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, युवा मोर्चा के नगर मंत्री हर्ष धीमान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी