38 बूथों पर 6611 को लगा कोरोनारोधी टीका

जिले में गुरुवार को 38 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। 8600 के लक्ष्य के सापेक्ष 6611 को टीका लगा। अधिकांश बूथों पर भीड़ रही। वहीं मेगा कैंप 27 सितंबर को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM (IST)
38 बूथों पर 6611 को लगा कोरोनारोधी टीका
38 बूथों पर 6611 को लगा कोरोनारोधी टीका

शामली, जागरण टीम। जिले में गुरुवार को 38 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। 8600 के लक्ष्य के सापेक्ष 6611 को टीका लगा। अधिकांश बूथों पर भीड़ रही। वहीं, मेगा कैंप 27 सितंबर को होगा।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 32 बूथ रहे और आठ हजार के टीकाकरण का लक्ष्य था। 5816 को टीका लगा। 4012 को पहली और 1804 को दूसरी डोज लगी। लक्ष्य के सापेक्ष 72.70 फीसद टीकाकरण हुआ। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ रहे और 600 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। 795 को टीका लगा। 466 को पहली और 329 को दूसरी डोज लगी। लक्ष्य के सापेक्ष 132.50 फीसद टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 34 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ रहेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि 27 सितंबर को मेगा कैंप रहेगा। 97 केंद्रों पर 32150 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। भोजन सामग्री की गुणवत्ता से समझौता न करें फालोवर : एसपी

जागरण संवाददाता, शामली : पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार दोपहर फालोवर एवं मैस मैनेजर की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भोजन सामग्री की गुणवत्ता से समझौता न करने के लिए कहा। फालोवर के स्थानांतरण एवं वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया।

पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने फालोवर एवं मैस मैनेजर की बैठक लेकर उनकी सेवाओं के महत्व के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ने थाने के मैस में सुविधाओं की कमी की जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी फालोवर की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे भोजन बनाने के दौरान गुणवत्ता का ध्यान रखें। उनका कार्य परिवार की मां के समान है, जो सभी सदस्यों को समय से भोजन उपलब्ध कराती है। पुलिस अधीक्षक ने फालोवर को मैस में संसाधन की कमी को शीघ्र दूर करने को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी मैस मैनेजर मानकों के अनुसार खाद्य सामग्री की खरीदारी करे। भोजन की गुणवत्ता से समझौता न हो। इस दौरान फालोवर ने स्थानांतरण एवं वेतन संबंधी समस्या रखी। पुलिस अधीक्षक ने इन समस्याओं का समाधान कर दिया।

chat bot
आपका साथी