6065 लोगों को लगा टीका, आज मिलेंगी छह हजार डोज

जिले में मंगलवार को 49 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। 6065 लोगों को वैक्सीन लगी। सभी बूथों पर लोगों की भीड़ रही। वैक्सीन नहीं आई है लेकिन बुधवार को छह हजार डोज मिल जाएंगी। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार आज टीकाकरण होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:58 PM (IST)
6065 लोगों को लगा टीका, आज मिलेंगी छह हजार डोज
6065 लोगों को लगा टीका, आज मिलेंगी छह हजार डोज

शामली, जागरण टीम। जिले में मंगलवार को 49 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। 6065 लोगों को वैक्सीन लगी। सभी बूथों पर लोगों की भीड़ रही। वैक्सीन नहीं आई है, लेकिन बुधवार को छह हजार डोज मिल जाएंगी। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार आज टीकाकरण होगा।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 32 बूथ रहे और 5100 के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। 4047 को वैक्सीन लगी। 3741 को पहली और 306 को दूसरी डोज लगाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष 79.35 फीसद टीकाकरण हुआ। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 17 बूथ रहे और दो हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। लक्ष्य से अधिक 2018 लोगों को वैक्सीन लगी। 1172 ने पहली और 846 ने दूसरी डोज लगवाई। लक्ष्य के सापेक्ष 100.90 फीसद टीकाकरण हुआ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को वैक्सीन मिल जाएगी। फिलहाल वैक्सीन की उपलब्धता के हिसाब से बूथ निर्धारित किए जाएंगे। महिला, छात्र एवं अभिभावक स्पेशल बूथों पर लगातार टीकाकरण हो रहा है। पुरानी साप्ताहिक बंदी ही लागू की जाए

जागरण संवाददाता, शामली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की सुभाष चौक स्थित कार्यालय में बैठक हुई। सरकार से मांग की गई कि अब दो दिन का साप्ताहिक कोरोना क‌र्फ्यू खत्म किया जाए और पुरानी साप्ताहिक बंदी को लागू किया जाए।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के केस अब बहुत ही कम आ रहे हैं। काफी राज्यों में बाजारों को पूर्व की भांति खोलने की व्यवस्था लागू हो गई है। कोरोनाकाल में व्यापारियों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ है और सरकार की ओर से राहत पैकेज अभी तक भी नहीं दिया गया। फिलहाल सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलते हैं और दो दिन कोरोना क‌र्फ्यू रहता है। ऐसे में अब पहले की तरह एक दिन की साप्ताहिक बंदी ही रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन ई-मेल से भेजा गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक होगी, जिसमें यह मुद्दा भी उठाया जाएगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अनुज गोयल, शिवांक गर्ग, राजेश जैन, आशु पुरी, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी