49 बूथों पर 5314 लोगों को लगी वैक्सीन

जिले में शुक्रवार को 49 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। अधिकांश बूथों पर भीड़ रही और 5314 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार के लिए बूथ कम किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:26 PM (IST)
49 बूथों पर 5314 लोगों को लगी वैक्सीन
49 बूथों पर 5314 लोगों को लगी वैक्सीन

शामली, जागरण टीम। जिले में शुक्रवार को 49 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। अधिकांश बूथों पर भीड़ रही और 5314 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार के लिए बूथ कम किए गए हैं।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 27 बूथ रहे और 3420 के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। 2834 को पहली और 280 को दूसरी डोज लगी। कुल 3114 को टीका लगा। लक्ष्य के सापेक्ष 91.05 फीसद टीकाकरण हुआ और 312 वायल खर्च हुई।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 22 बूथ रहे। 2550 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था और 2200 लोगों को वैक्सीन लगी। 1183 को पहली और 1017 को दूसरी डोज लगी। 219 वैक्सीन वायल खर्च हुई और लक्ष्य के सापेक्ष 86.27 फीसद टीकाकरण हुआ। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने जलालाबाद और हरड़ फतेहपुर में टीकाकरण बूथ का निरीक्षण किया। लोगों से बातचीत भी की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीन नहीं आई है। ऐसे में शनिवार के लिए बूथ कुछ कम किए गए हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सात और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 11 बूथ पर टीकाकरण होगा। उम्मीद है कि आज वैक्सीन मिल सकती है। रविवार को टीकाकरण नहीं होगा और वैक्सीन आई तो सोमवार को बूथ बढ़ा दिए जाएंगे।

...

नपा ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव

शामली, जागरण टीम। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका ने शहर के कई क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। रात के समय फागिग भी कराई गई।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से चल रहा है। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई सभासदों ने नियमित रूप से एंटी लार्वा छिड़काव व फागिग कराने की मांग की थी। नगर पालिका ने शुक्रवार को मोहल्ला धर्मपुरा, बरखंडी, गुजरातियान समेत विभिन्न मोहल्लों में छिड़काव कराया।

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि रोस्टर के अनुसार लगातार वार्डों में एंटी लार्वा छिड़काव व फागिग हो रही है। सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी