19 बूथ पर 2392 लोगों को लगी वैक्सीन

शामली जेएनएन। जिले में शनिवार को 19 बूथ पर टीकाकरण हुआ। 2392 को वैक्सीन लगी। रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:23 PM (IST)
19 बूथ पर 2392 लोगों को लगी वैक्सीन
19 बूथ पर 2392 लोगों को लगी वैक्सीन

शामली, जेएनएन। जिले में शनिवार को 19 बूथ पर टीकाकरण हुआ। 2392 को वैक्सीन लगी। रविवार को टीकाकरण नहीं होगा और सोमवार के लिए वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर बूथ निर्धारित किए गए हैं। शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 12 बूथ रहे। 1242 को पहली और 115 को दूसरी डोज लगी। कुल 1357 का टीकाकरण हुआ और 135 वायल खर्च हुईं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सात बूथ रहे और 1400 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। 1035 को टीका लगा। 426 को पहली और 609 को दूसरी डोज लगी। 102 वैक्सीन वायल का इस्तेमाल हुआ। लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। ऐसे में अधिकांश बूथों पर सुबह से ही भीड़ नजर आती है। गांव के लोग भी शिविर लगाने की मांग कर रहे हैं। पर्याप्त वैक्सीन न होने के कारण सभी की मांग पूरी नहीं हो पा रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार के लिए 18 से 44 वर्ष आयु में 29 बूथ प्रस्तावित किए गए हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 15 बूथ रहेंगे। रविवार को वैक्सीन आने की संभावना है। कोवैक्सीन के कम ही बूथ रहते हैं और उक्त का इस्तेमाल अधिकांश दूसरी डोज में किया जा रहा है। क्योंकि कोवैक्सीन कम ही मिलती है। कलस्टर में टीकाकरण अभी नहीं हो रहा है। पर्याप्त वैक्सीन आने पर ही शुरू होगा। महिला, अभिभावक एवं छात्र स्पेशल बूथ लगातार चल रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में भी टीकाकरण हो रहा है। इस दौरान लोगों को जागरूकता बरतने के निर्देश दिए गए।

chat bot
आपका साथी