जिले में 2200 सक्रिय केस, होम आइसोलेशन में 2103 मरीज

जिले में कोविड-19 संक्रमण के केस 2200 हो गए हैं। इनमें 2103 होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। इसके साथ ही 110 मरीज जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबकि यहां भर्ती मरीजों में से 94 मरीजों को आक्सीजन दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:45 PM (IST)
जिले में 2200 सक्रिय केस, होम आइसोलेशन में 2103 मरीज
जिले में 2200 सक्रिय केस, होम आइसोलेशन में 2103 मरीज

जेएनएन, शामली। जिले में कोविड-19 संक्रमण के केस 2200 हो गए हैं। इनमें 2103 होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। इसके साथ ही 110 मरीज जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबकि यहां भर्ती मरीजों में से 94 मरीजों को आक्सीजन दी जा रही है।

गुरुवार को सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में फिलहाल कुल 2200 केस एक्टिव हैं। इनमें 2103 होम आइसोलेशन और 110 मरीज एल-2 जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती हैं। भर्ती मरीजों में से 94 मरीज आक्सीजन पर हैं। बताया कि कोविड एल-2 में भर्ती मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रतिदिन मरीजों ब्रेकफास्ट, लंच एवं रात का खाना आदि समय से दिया जा रहा है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। डाक्टर टीम निरंतर विजिट में रहती हैं। सफाई के चलते सैनिटाइजेशन, शौचालयों की सफाई एवं बेडशीट आदि भी नियमित रूप से बदली जाती है। दवाइयां, आक्सीजन पर्याप्त उपलब्ध है। होम आइसोलेट रह रहे व्यक्तियों से कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन कराया जा रहा है और साथ ही अनुरोध किया जा रहा है कि होम आइसोलेट रोगी घर पर आक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग न करें, क्योंकि ज्यादा या कम मात्रा में आक्सीजन लेने से जीवन को नुकसान पहुंचता है। दूसरी ओर डीएम स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने अपील की की जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर 01398-270203 पर किसी भी समस्या के लिए काल की जा सकती है।

जनसेवा केंद्रों को 12 बजे तक खोलने की छूट

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मेडिकल, फल, दूध, सब्जी, पेस्टीसाइड की दुकानों के साथ ही अब जनसेवा केंद्रों को भी 12 बजे तक खोलने की छूट प्रदान की है। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसेवा केंद्र खुल रहे है। शुक्रवार से लागू इन आदेशों के बाद ऐसे लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें विभिन्न आवेदन पत्र भरने थे या फिर बिल जमा आदि करवाने है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनसेवा केंद्र सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से खोले जाएंगे। ऐसे आवेदनकर्ता जिनके परिवार के कमाऊ व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। उनका आनलाइन आवेदन पत्र राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत किया जाना सुनिश्चित करेंगे। जन सेवा केंद्र संचालक कोविड-19 के रोकथाम के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराएंगे।

chat bot
आपका साथी