17 बूथ पर 1500 लोगों को वैक्सीन लगी

जिले में बुधवार को वैक्सीन की कमी के कारण 17 बूथ पर टीकाकरण हुआ। 1500 लोगों को वैक्सीन लगी। बारिश के चलते बूथों पर भीड़ नहीं रही। वहीं छह हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिल गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:48 PM (IST)
17 बूथ पर 1500 लोगों को वैक्सीन लगी
17 बूथ पर 1500 लोगों को वैक्सीन लगी

शामली, जागरण टीम। जिले में बुधवार को वैक्सीन की कमी के कारण 17 बूथ पर टीकाकरण हुआ। 1500 लोगों को वैक्सीन लगी। बारिश के चलते बूथों पर भीड़ नहीं रही। वहीं, छह हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिल गई हैं।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में दस बूथ रहे और 1750 को टीका लगाने का लक्ष्य था। 959 का टीकाकरण हुआ। 894 ने पहली और 65 ने दूसरी डोज लगवाई। लक्ष्य के सापेक्ष 54.80 फीसद टीकाकरण हुआ। 45 वर्ष आयु वर्ग में सात बूथ पर एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था और 541 लोगों को टीका लगा। 283 को पहली और 258 दूसरी डोज लगी। लक्ष्य के सपेक्ष 54.10 फीसद टीकाकरण हुआ। जिला स्तरीय शीत श्रृंखला के प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि कोविशील्ड की छह हजार डोज आ गई हैं। आगे कब वैक्सीन आएगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि बारिश के कारण टीकाकरण थोड़ा कम हुआ है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार बूथ बनाए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, 15 वाहनों के चालान

जागरण संवाददाता, शामली : परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। गणमान्य लोगों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। एआरटीओ ने सड़क किनारे खड़े 15 वाहनों के चालान काटे गए। रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।

परिवहन कार्यालय पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एआरअीओ मुंशीलाल ने बताया कि कार्यक्रम में काफी गणमान्य शामिल हुए थे। इंडस्ट्रीयल एसो. के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। डीआइओएस सरदार सिंह, बस यूनियन अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और चालक-परिचालक व अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाने की अपील भी की गई। बाद में अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े 15 वाहनों के चालान काटे गए। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।

chat bot
आपका साथी