युवा व नारी शक्ति ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग

श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि के लिए युवाओ व महिलाओं ने बढ़चढ़ हिस्सेदारी निभाई। शहर से लेकर गांव तक युवा और महिलाओं ने निधि संग्रह किया। कीर्तन भजन के साथ जब रामनामी रुपट्टा फैलाकर निधि मांगने पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने इनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:10 AM (IST)
युवा व नारी शक्ति ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग
युवा व नारी शक्ति ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि के लिए युवाओ व महिलाओं ने बढ़चढ़ हिस्सेदारी निभाई। शहर से लेकर गांव तक युवा और महिलाओं ने निधि संग्रह किया। कीर्तन भजन के साथ जब रामनामी रुपट्टा फैलाकर निधि मांगने पहुंचे, तो श्रद्धालुओं ने इनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि जुटाने का सौभाग्य मिला। रामकाज के लिए मांगना बहुत अच्छा लगता है। सभी को दिलखोलकर दान करना चाहिए।

ऊषा गुप्ता मोहल्ला तिलहर निधि जुटाने का बेसब्री से इंतजार था। लोगों ने दान देने के साथ बहुत सम्मान भी किया। यह वाकई सुखद क्षण था सभी के लिए।

पारुल कटिया टोला मेरा सौभाग्य है कि प्रमु राम ने अपने काम के लिए मुझे चुना। राम मंदिर निर्माण की वर्षो पुरानी इच्छा पूरी होने जा रही। भव्य मंदिर में सहभागिता का मौका मिला है।

सीमा सक्सेना बहादुरगंज रामनाम संकीर्तन के साथ जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह को घर से निकली, बड़ी आत्मिक संतुष्टि मिली। प्रभु के काम के लिए हर किसी को तत्पर रहना चाहिए।

प्रतिमा शुक्ला सदर बाजार इतिहास में हमारा भी नाम दर्ज होगा। आने वाली पीढ़ी भी याद करेगी। शाहजहांपुर से एक करोड़ निधि संग्रह का लक्ष्य है। इससे ज्यादा संग्रह होगा।

शिल्पी गुप्ता कटिया टोला, विश्व हिदू परिषद की ओर से शुरू किया गया निधि समर्पण में सभी को प्रतिभाग करना चाहिए। यह ईश्वर की विशेष कृपा से सौभाग्य मिला है। 2021 यादगार बनेगा।

राजकमल बाजपेई खिरनी बाग मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने दिल खोलकर मंदिर के लिए दान किया। कमाई का दशांश दान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। राम काज के लिए किसी ने कंजूसी नहीं की।

अविनव तिवारी बस्ती प्रमुख सुबह से शाम तक निधि संग्रह अभियान चला। कोई थकान नहीं हुई। यह जिदगी का सबसे बड़ा दिन साबित हुआ। हर किसी को रामकाज के लिए दान करना चाहिए।

अमन कटियार मोहम्मद जई एक करोड़ का धन संग्रह का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। युवाओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन बहुत काम आया।

रूपेश वर्मा लोदीपुर बस्ती

युवा वर्ग की राम मंदिर निर्माण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। धन संग्रह में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह दौर जिदगी के लिए यादगार रहेगा।

युवराज खलील शर्की

chat bot
आपका साथी