सर्दी में गर्मी का अहसास करा रहा मौसम

ग्लोबल वाíमंग प्रदूषण से मौसम चक्र तेजी से बदल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:10 AM (IST)
सर्दी में गर्मी का अहसास करा रहा मौसम
सर्दी में गर्मी का अहसास करा रहा मौसम

जेएनएन, शाहजहांपुर : ग्लोबल वाíमंग, प्रदूषण से मौसम चक्र तेजी से बदल रहा है। अक्टूबर व नवंबर में गत वर्षों के सापेक्ष अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 02 से 08 फीसद की वृद्धि दर्ज हुई है। दिसंबर में कोहरे की दस्तक के बावजूद गत वर्षों के मुकाबले पारा चढ़ा हुआ है। मौसम विशेषज्ञ भी इस बदलाव से चितित है। फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।

-----

गत वर्षों के मुकाबले मौसम गर्म है। इससे आलू व सरसो में अगेती झुलसा का प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा लेकिन, गेहूं की बोआई लेट हो रही है। यदि ठंड न पड़ी तो जमाव के साथ टिलरिग पर भी प्रभाव पड़ेगा।

- डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी

----

ग्लोबल वाíमंग की वजह से मौसम चक्र प्रभावित हुआ है। गत वर्षों के सापेक्ष इस बार दिसंबर का तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस के करीब अधिक रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी नादर्न रीजन में यही उम्मीद जताई है। गत वर्ष दिसंबर में अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

- डॉ. आशीष हरबिदु, भू एवं मौसम वैज्ञानिक

---

तीन साल के औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान पर एक नजर (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष : अक्टूबर - नवंबर - दिसंबर

2017 : 33.5, 11.8 - 27.3, 12.5 - 23.5, 9.5 2018 : 32.5, 17.8 - 28.0, 12.6 - 22.4, 6.3 2019 : 36.3, 19.9 - 28.4, 14.9 - ----

chat bot
आपका साथी