बारिश से गर्रा समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा

बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नहरों में भी पूरी क्षमता के साथ पानी आ रहा है। हालांकि अभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं लेकिन प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दैनिक रिपोर्ट के लिए अलर्ट कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:12 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 12:12 AM (IST)
बारिश से गर्रा समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा
बारिश से गर्रा समेत नदियों का जलस्तर बढ़ा

जेएनएन, शाहजहांपुर : बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नहरों में भी पूरी क्षमता के साथ पानी आ रहा है। हालांकि अभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं, लेकिन प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दैनिक रिपोर्ट के लिए अलर्ट कर दिया है।

जुलाई में अब तक 131 मिमी बारिश हो चुकी है। पहाड़ों पर भी बारिश हो रही है। इससे जिले की गंगा, रामगंगा के साथ शहर की गर्रा तथा खन्नौत नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को गर्रा नदी के अजीजगंज पुल के पास नदी का जलस्तर देखने वालों की भीड़ रही। हालांकि अभी खतरे का निशान छह मीटर दूर है। उधर शारदा नहर की हरदाई शाखा नहर के उफान पर देख अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पटरियां की मरम्मत को भी देखा।

chat bot
आपका साथी