खेत पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

खेत पर सो रहे ग्रामीण की सोमवार रात गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी एस आनंद व एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी भी घटना स्थल पर पहुंचे। पहले मृतक की पत्नी ने घटना का कारण दूसरा बताया लेकिन बाद में पुराना विवाद सामने आया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:22 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:22 AM (IST)
खेत पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
खेत पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जेएनएन, शाहजहांपुर : खेत पर सो रहे ग्रामीण की सोमवार रात गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी एस आनंद व एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी भी घटना स्थल पर पहुंचे। पहले मृतक की पत्नी ने घटना का कारण दूसरा बताया, लेकिन बाद में पुराना विवाद सामने आया।

क्षेत्र के ररुआ गांव निवासी जागेश्वर दयाल कोरी धान की पौध लगाने के लिए रात में खेत में पानी लगाने गए थे। रात करीब 12 बजे उनका भांजा मंगली खाना देकर आया था। कुछ दूर दूसरे खेत में गांव का ही ताहिर भी मौजूद था। उसका जागेश्वर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद जागेश्वर अपने खेत के किनारे चारपाई पर सो गए। तब ताहिर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब स्वजन चाय लेकर खेत पर पहुंचे तो जागेश्वर चारपाई पर नही मिले। तलाश करने पर गांव के अखिलेश गुप्ता के खेत में शव पड़ा मिला। सिर व गले में कई जगह चोट के निशान मिले। सूचना पर एसपी एस आनंद, एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ नवनीत कुमार नायक, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने मृतक के स्वजन से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित ताहिर हुसैन उर्फ गंठा को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल ली। जांच में सामने आया असल आरोपित

जागेश्वर के बहनोई सिधौली थाना क्षेत्र के मूडा गांव निवासी रामकिशन की करीब दस साल पहले गांव के ही अरविद, शेरू, कल्लू आदि ने हत्या कर दी थी। इस मामले में जागेश्वर मुख्य गवाह थे। ऐसे में उनकी पत्नी जयदेवी ने तीनों आरोपितों पर समझौता न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की जांच में हत्यारोपित ताहिर निकला।

------- मारने के बाद ही दाढ़ी बनवाने की खाई थी कसम

ताहिर की माने तो वह जागेश्वर को वह नहीं मारता तो उसकी हत्या हो जाती। ताहिर ने बताया कि जागेश्वर को शक था कि उसकी उनकी पत्नी से नजदीकी है। इसलिए वह उससे रंजिश मानते थे। एक सप्ताह पहले जागेश्वर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कहा था कि उसे मारने के बाद ही वह अपनी दाढ़ी बनवाएंगे। सोमवार रात वह अपने खेत पर था, तब जागेश्वर से फिर से विवाद हो गया। इसलिए उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक ताहिर ने जागेश्वर को सोते समय पहले डंडे से पीटा। उसके बाद कनपटी में दो गोली मार दीं। इसके बाद शव को दूसरे खेत में ले जाकर डाल दिया। जागेश्वर के शक और ताहिर के बयान में कितनी सच्चाई है इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। फोन कर दी थी हत्या की जानकारी

सोमवार को जागेश्वर की पत्नी जयदेवी अपनी बेटी प्रीति की सुसराल सेहरामऊ दक्षिणी गई थी। पुलिस की माने तो हत्या करने के बाद ताहिर ने फोन करके उन्हें फोन पर इस बारे में जानकारी दी थी। किसी को उस पर शक न हो इसलिए वह घर से नहीं भागा। ताहिर दो बार जागेश्वर की पत्नी को अपने साथ ले जा चुका था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की बहन की प्राथमिक सूचना पर पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी ग्रामीण

chat bot
आपका साथी