इंटरनेट मीडिया से जन-जन तक पहुंचाएं नीतियां

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में खुदागंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ने कहा वर्तमान समय में इंटरनेट मीडिया आम जनमानस तक अपनी बात पहुंचाने का बहुत बड़ा साधन है। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:10 AM (IST)
इंटरनेट मीडिया से जन-जन तक पहुंचाएं नीतियां
इंटरनेट मीडिया से जन-जन तक पहुंचाएं नीतियां

जेएनएन, तिलहर, शाहजहांपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में खुदागंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ने कहा वर्तमान समय में इंटरनेट मीडिया आम जनमानस तक अपनी बात पहुंचाने का बहुत बड़ा साधन है। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ना चाहिए।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पार्टी के ग्रामीण मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर सुधीर सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार गुप्ता ने आत्मनिर्भर भारत योजना की विस्तृत जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष अभय राजपूत ने कहा कि संगठन को मजबूत रखें। संचालन सभासद पवन कुमार ने किया। इस दौरान प्रेमपाल सिंह, देवेश त्रिवेदी, विनय राजपूत, वैभव सिंह, धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी